उत्तराखंड | ठेके तक आने-जाने को शुरू कर दी फ्री वाहन सेवा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | ठेके तक आने-जाने को शुरू कर दी फ्री वाहन सेवा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विकासनगर (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश की राजधानी देहरादून से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसके मुताबिक यहां देशी शराब के शौकीनों को ठेके तक पहुंचाने के लिए शुरू फ्री वाहन सेवा को पुलिस ने सीज किया है साथ ही वाहन के चालक व ठेके के कर्मचारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी


उत्तराखंड | ठेके तक आने-जाने को शुरू कर दी फ्री वाहन सेवा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विकासनगर (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश की राजधानी देहरादून से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसके मुताबिक यहां देशी शराब के शौकीनों को ठेके तक पहुंचाने के लिए शुरू फ्री वाहन सेवा को पुलिस ने सीज किया है साथ ही वाहन के चालक व ठेके के कर्मचारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि सेलाकुई में सहसपुर के ठेके का एक वाहन खड़ा हो रहा है। जो कि शौकीनों को फ्री सेवा देकर सहसपुर ठेके तक पहुंचा रहा है। शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने गुरुवार को सेलाकुई के बंद शराब के ठेके के बाहर से फ्री वाहन सेवा के चालक व शराब ठेके के कर्मचारी को गिरफ्तार कर दिया।

बताया गया कि राजस्व अधिक होने के कारण टेंडर की कार्यवाही नहीं हो पाई, जिस कारण सेलाकुई का देशी ठेका काफी दिनों से बंद है। 29 अप्रैल को सहसपुर का देशी शराब का ठेका खुलने पर ठेका संचालक ने अपने सेल्समैन के माध्यम से ग्राहकों को बढ़ाने के लिए यह सेवा शुरू की।

उत्तराखंड | ठेके तक आने-जाने को शुरू कर दी फ्री वाहन सेवा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

मारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे