अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, पीएम मोदी के नाम पर पहली पूजा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, पीएम मोदी के नाम पर पहली पूजा

उत्तरकाशी(उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना संक्रमण और लॉक डाउन के बीच उत्तराखंड के चारों धामों में से विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा-अर्चना के साथ रविवार दोपहर 12:35 बजे कपाट खोल दिए गए है। सभी ने इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा। रविवार सुबह 7 बजे मां गंगा की डोली भैरव घाटी


अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, पीएम मोदी के नाम पर पहली पूजा

उत्तरकाशी(उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना संक्रमण और लॉक डाउन के बीच उत्तराखंड के चारों धामों में से विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा-अर्चना के साथ रविवार दोपहर 12:35 बजे कपाट खोल दिए गए है। सभी ने इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा।

रविवार सुबह 7 बजे मां गंगा की डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई और ठीक साढ़े 8 बजे गंगोत्री धाम पहुंची। जहां तीर्थ पुरोहितों ने रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 12:35 पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए। इस अवसर पर पीएम मोदी जी के द्वारा अक्षय तृतीया महापर्व की शुभ बेला पर  मंदिर समिति गंगोत्री को 1100 रुपये मात्र दान स्वरूप दिए और पहली पूजा माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम से हुई।

इस अवसर पर गंगोत्री में उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी,सीएमओ डॉ डीपी जोशी, सीओ कमल पंवार मन्दिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, व यमुनोत्री धाम में उप जिलाधिकारी सोहन सैनी,यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल, सचिव कृतेश्वर उनियाल सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी तीर्थ पुरोहित मौजूद थे। अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, पीएम मोदी के नाम पर पहली पूजा

वही यमुनोत्री धाम के कपाट भी सादगीपूर्ण ढंग से खोले दिये गए है। मां यमुना की डोली आज सुबह खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए विदा हुई। यमुनोत्री धाम पहुँचने के बाद विशेष पूजा-अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तय मुहूर्त 12 बजकर 41 मिनट पर मंदिर के कपाट सादगीपूर्ण ढंग से दर्शनार्थ के लिए खोले दिये गए है।

जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस व देशव्यापी लॉक डाउन के चलते भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुरूप समस्त नियमों को लागू करते हुए दोनों धाम श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट आज सादगीपूर्ण ढंग से खोले गए है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub