पुलिस के हत्थे चढ़ा विकास दुबे, उज्जैन के महाकाल मंदिर से किया गया गिरफ्तार

  1. Home
  2. Country

पुलिस के हत्थे चढ़ा विकास दुबे, उज्जैन के महाकाल मंदिर से किया गया गिरफ्तार

उज्जैन (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर प्रदेश के कानपुर में डीएसपी सहित 8 पुलिसकर्मी की हत्या करने वाला विकास दुबे पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल के मंदिर से विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया है। उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विकास दुबे महाकाल


पुलिस के हत्थे चढ़ा विकास दुबे, उज्जैन के महाकाल मंदिर से किया गया गिरफ्तार

उज्जैन (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर प्रदेश के कानपुर में डीएसपी सहित 8 पुलिसकर्मी की हत्या करने वाला विकास दुबे पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल के मंदिर से विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया है।

उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विकास दुबे महाकाल मंदिर जा रहा था, जब उसे सुरक्षाकर्मियों ने पहचान लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया कि एनकाउंटर के डर से विकास दुबे खुद से सरेंडर करना चाहता था।

मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद विकास दुबे चिल्ला चिल्लाकर कहने लगा कि वह ही विकास दुबे है। उसने महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मियों से कहने लगा कि पुलिस को सूचना दी जाए।

पुजारी आशीष ने बताया कि मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को लगा कि इस शख्स की शक्ल कानपुर के अपराधी विकास दुबे से मिलती है, तो उन्होंने उसे पकड लिया।

उसके बाद महाकाल मंदिर के पुलिस चौकी को सूचना दी गई। यह पूरा प्रकरण करीब 9 बजे के आसपास हुआ। विकास दुबे ने 250 रुपये की रसीद कटवाकर मंदिर में दाखिल हुआ था।

पुजारी ने बताया कि जब विकास दुबे रसीद कटवाने के लिए पहुंचा तभी वहां मौजूद कर्मचारी को लगा कि यह विकास दुबे है। शक होने पर मंदिर के कर्मचारियों ने उसे गिरफ्त में ले लिया।

विकास दुबे ने गिरफ्त में आने के बाद भागने की भी कोशिश नहीं की। विकास दुबे को जिन कर्मचारियों ने पकडा है उनके पास कोई हथियार नहीं था।

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बारे में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से की बात। पुलिस उसे यूपी पुलिस को हैंडओवर करेगी।

बताया गया कि विकास दुबे फरीदाबाद से मध्य प्रदेश तक वो आसानी से एक गाड़ी में पहुंचा था।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे