साहसिक कदम | दहेज मांगने पर लड़की ने शादी से किया इंकार

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

साहसिक कदम | दहेज मांगने पर लड़की ने शादी से किया इंकार

दहेज जैसी कुप्रथा को लेकर जागरुकता का ही असर है कि उत्तराखंड के चंपावत जिले की साहसी लड़की ने दहेज मांगने पर लड़के से शादी से इंकार कर दिया। लड़की के इस कदम की चारों और सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार 25 नवंबर को चंपावत की इस लड़की की शादी क्षेत्र के ही


दहेज जैसी कुप्रथा को लेकर जागरुकता का ही असर है कि उत्तराखंड के चंपावत जिले की साहसी लड़की ने दहेज मांगने पर लड़के से शादी से इंकार कर दिया। लड़की के इस कदम की चारों और सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार 25 नवंबर को चंपावत की इस लड़की की शादी क्षेत्र के ही युवक से तय हुई थी। शादी तय होते समय लड़के वालो ने दहेज की मांग की थी, जिस पर लड़की पक्ष वाले राजी हो गए थे लेकिन शादी की तारीख से एक हफ्ते पहले शुक्रवार को लड़के पक्ष ने दहेज की डिमांड बढ़ा दी। इस पर लड़की पक्ष वालों ने असमर्थता जताई। जिसके बाद से ही लड़के वाले उन्हें शादी नहीं करने की धमकी देने लगे।

जब यह घटना लड़की को पता चला तो उसने साहसिक कदम उठाते हुए दहेज लोभियों को सबक सिखाने का निर्णय लिया। उसने टेलीफोन से पुलिस में इसकी शिकायत की।

शनिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने मे बुलाया। थाने में निर्भया प्रकोष्ठ के माध्यम से दोनों परिवार के लोगों की काउंसलिंग की गई। घंटो दोनों पक्षों से बातचीत हुई। अंत में लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। लड़की के इस साहसिक कदम की हर जगह चर्चा है। सभी उसके इस कदम की सराहना कर रहे है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे