लड़की ने लड़का बनकर दो लड़कियों से रचाई शादी, आपके होश उड़ा देगी ये कहानी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

लड़की ने लड़का बनकर दो लड़कियों से रचाई शादी, आपके होश उड़ा देगी ये कहानी

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) लड़का बनकर दो लड़कियों से शादी रचाने वाली बिजनौर धामपुर के कृष्णा उर्फ स्वीटी सेन की लड़का होने की जिद ने दो जिंदगियां बर्बाद कर दीं। पुलिस के अनुसार यूपी के बिजनौर जिले के धामपुर निवासी युवती कृष्णा सेन उर्फ स्वीटी सेन बचपन से ही लड़का बनना चाहती थी। उसका रहन-सहन और


लड़की ने लड़का बनकर दो लड़कियों से रचाई शादी, आपके होश उड़ा देगी ये कहानी

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) लड़का बनकर दो लड़कियों से शादी रचाने वाली बिजनौर धामपुर के कृष्णा उर्फ स्वीटी सेन की लड़का होने की जिद ने दो जिंदगियां बर्बाद कर दीं।

पुलिस के अनुसार यूपी के बिजनौर जिले के धामपुर निवासी युवती कृष्णा सेन उर्फ स्वीटी सेन बचपन से ही लड़का बनना चाहती थी। उसका रहन-सहन और पहनावा भी लड़कों जैसा ही था। इसी का फायदा उठाते हुए उसने दो लड़कियों से प्रेम कर उनके संसार को विरान कर दिया।

किसी हिंदी फ़िल्म की तरह एक लड़की लड़का बनकर घूमती रही और लोग उसे पहचान ही नहीं पाए। यहां तक कि उसने लड़ा बन कर शादी कर ली, वह एक एक नहीं दो। इसके बाद दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित किया और उनसे रुपये ठगे। पीड़ित लड़कियों की शिकायत पर चार महीने तक चली जांच के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

काठगोदाम पुलिस के अनुसार यूपी के धामपुर जिला बिजनौर निवासी युवती कृष्णा सेन (26) ने फेसबुक में लड़के की आईडी बनाकर काठगोदाम क्षेत्र निवासी एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया। 14 फरवरी 2014 को दोनों से गाजे-बाजे के साथ शादी रचाकर तिकोनिया क्षेत्र में किराए का घर लेकर रहना शुरू कर दिया। विवाह के बाद ही दोनों में अनबन रहने लगी।

लड़की ने लड़का बनकर दो लड़कियों से रचाई शादी, आपके होश उड़ा देगी ये कहानी

इसी दौरान कृष्णा ने कालाढूंगी तहसील में बल्ब फैक्ट्री लगाने का झांसा देकर ससुरालियों से 8.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। इस बीच कृष्णा ने 29 अप्रैल 2016 को कालाढूंगी निवासी एक और छात्रा को झांसा देकर शादी रचा ली, बाद में दोनों कथित पत्नियों को धमकाकर तिकोनिया स्थित घर में साथ ही रख लिया।

शक होने पर पहली शादी वाली युवती का भाई तिकोनिया से अपनी बहन को घर ले आया। अक्टूबर 2017 में काठगोदाम निवासी लड़की ने कृष्णा पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। करीब चार महीने चली पुलिस की जांच के बाद मंगलवार रात को आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया।

दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज होने पर जब पुलिस ने जांच के बाद कृष्णा को गिरफ्तार किया तो जेल जाने के डर से उसने सच बोल दिया। कृष्णा ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह पुरुष नहीं महिला है. यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए. मेडिकल जांच में उसकी बात सही निकली।

पुलिस के अनुसार कृष्णा का भेद इतने लंबे समय तक इसलिए नहीं खुला क्योंकि उसने अपनी पत्नियों को न तो कभी अपना शरीर छूने दिया और न ही उनके सामने कभी कपड़े बदले। खुद को पुरुष दिखाने के चलते वह शराब और सिगरेट पीती और बाइक में घूमती थी।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे