घोड़ाखाल समेत देश के इन 5 सैनिक स्कूलों में मिलेगा लड़कियों को दाखिला

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

घोड़ाखाल समेत देश के इन 5 सैनिक स्कूलों में मिलेगा लड़कियों को दाखिला

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) केंद्र सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के बाद पांच सैनिक स्कूलों में लड़कियों के प्रवेश को मंजूरी दी है। सत्र 2020-21 और अब देश के सभी 31 सैनिक स्कूलों में लड़कियों को प्रवेश देने का फैसला किया गया है, जिसके लिए टाइम बाउंड एक्शन प्लान लागू किया जाएगा। राज्यसभा में रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद


घोड़ाखाल समेत देश के इन 5 सैनिक स्कूलों में मिलेगा लड़कियों को दाखिला

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) केंद्र सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के बाद पांच सैनिक स्कूलों में लड़कियों के प्रवेश को मंजूरी दी है। सत्र 2020-21 और अब देश के सभी 31 सैनिक स्कूलों में लड़कियों को प्रवेश देने का फैसला किया गया है, जिसके लिए टाइम बाउंड एक्शन प्लान लागू किया जाएगा।

राज्यसभा में रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद येसो नाईक ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि सरकार ने पांच सैनिक स्कूलों में लड़कियों के प्रवेश को मंजूरी दी है। इनमें उत्तराखंड कै नैनीताल जिले में स्थित घोड़ाखाल सैनिक स्कूल भी शामिल है।

घोड़ाखाल समेत देश के इन 5 सैनिक स्कूलों में मिलेगा लड़कियों को दाखिला

इसके साथ ही कालीकिरी (आंध्र प्रदेश), कोडागु (कर्नाटक), चंद्रपुर (महाराष्ट्र) और बीजापुर (कर्नाटक) के सैनिक स्कूलों में ही लड़कियों का दाखिला मिलेगा।

श्रीपद येसो नाईक ने बताया कि  लड़कियों को “सभी 31 सैनिक स्कूलों” में प्रवेश दिया जाएगा, जिसके लिए टाइम बाउंड एक्शन लागू किया जाए। वहीं लड़कियों के सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है।  इसी के साथ श्रीपद येसो नाईक ने कहा यदि किसी राज्य को सैनिक स्कूलों की आवश्यकता महसूस होती है तो वह केंद्र को प्रस्ताव भेज सकते हैं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे