त्यौहारी सीजन में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशख़बरी, 78 दिनों का मिलेगा बोनस

  1. Home
  2. Country

त्यौहारी सीजन में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशख़बरी, 78 दिनों का मिलेगा बोनस

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) त्यौहारी मौसम में रेल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। केंद्रीय कैबिनेट ने रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का फैसला लिया है यानी रेल कर्मियों को 17,951 रुपये का बोनस मिलेगा। यह फैसला रेलवे के मान्यता प्राप्त फेडरेशन के साथ हुई वार्ता के बाद लिया गया है। आपको बता दें


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) त्यौहारी मौसम में रेल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। केंद्रीय कैबिनेट ने रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का फैसला लिया है यानी रेल कर्मियों को 17,951 रुपये का बोनस मिलेगा। यह फैसला रेलवे के मान्यता प्राप्त फेडरेशन के साथ हुई वार्ता के बाद लिया गया है।

आपको बता दें कि रेलवे बोर्ड ने साल 2017-2018 के लिए कर्मचारियों को उत्पादकता-लिंक बोनस के रूप में 78 दिनों के बोनस का प्रस्ताव रखा था। यह प्रस्ताव रेलकर्मियों के संगठनों से बातचीत के बाद रखा गया था।

कर्मचारियों के एक दिन के बोनस का आकलन कर्मिक विभाग ने उनकी उपस्थिति के आधार पर किया है। कहा जा रहा है कि 30 अप्रैल, साल 2017 और इसके बाद रेलवे से रिटायर हुए कर्मियों को बोनस का लाभ मिलेगा। इन रेलवे कर्मचारियों में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) के कर्मचारी आदि शामिल नहीं होते हैं। बता दें कि यह बोनस नॉन गजेटेड कर्मचारियों को ही मिलते हैं।

बड़ा खुलासा | इन दो लड़कियों के जाल में फंस कर पाक को जानकारी लीक कर रहा था रूड़की का इंजिनियर

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे