बड़ी खबर | देहरादून में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, सरकार ने परिवहन विभाग को दी सूची

  1. Home
  2. Dehradun

बड़ी खबर | देहरादून में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, सरकार ने परिवहन विभाग को दी सूची

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। इस बीच प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर मिली है। दरअसल, सरकार ने राजधानी देहरादून में फंसे फंसे राज्य के विभिन्न जिलों के 2178 छात्र-छात्राओं और आमजन को उनके घरों तक पहुंचाने की तैयारियां कर ली हैं। सरकार ने


बड़ी खबर | देहरादून में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, सरकार ने परिवहन विभाग को दी सूची

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। इस बीच प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर मिली है। दरअसल, सरकार ने राजधानी देहरादून में फंसे फंसे राज्य के विभिन्न जिलों के 2178 छात्र-छात्राओं और आमजन को उनके घरों तक पहुंचाने की तैयारियां कर ली हैं।

सरकार ने परिवहन विभाग को एक सूची भी मुहैया करा दी है जिसमें लोगों की जानकारी है। निगम अधिकारी अब इन लोगों को विभिन्न जिलों में पहुंचाने की तैयारियां शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक देहरादून में अल्मोड़ा के 75, बागेश्वर के 45, चमोली के 316, चंपावत के 19, हरिद्वार के 193, नैनीताल के 132, पिथौरागढ़ के 89, पौड़ी गढ़वाल के 403, रुद्रप्रयाग के 212, टिहरी के 369, ऊधमसिंह नगर के 87 और उत्तरकाशी के 238 लोग फंसे हुए हैं।

परिवहन निगम अधिकारियों ने लोगों को घर भेजने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि निगम के स्तर से बसों को तैयार करने के साथ ही चालकों, परिचालकों को अलर्ट कर दिया है। जैसे ही आदेश मिलते हैं बसों से इन लोगों को उनके गांव तक पहुंचा दिया जाएगा।

बड़ी खबर | देहरादून में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, सरकार ने परिवहन विभाग को दी सूची

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे