उत्तराखंड | युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, वन दारोगा के 316 पदों पर होंगी भर्तियां

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, वन दारोगा के 316 पदों पर होंगी भर्तियां

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश के युवाओं के बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, वन विभाग वन दारोगाओं के खाली चल रहे 316 पदों को प्रमोशन से भरने की तैयारी कर रहा था, जबकि ये सभी पद सीधी भर्ती से भरनी थी। इसको लेकर वन विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन शासन ने वन विभाग के


उत्तराखंड | युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, वन दारोगा के 316 पदों पर होंगी भर्तियां

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश के युवाओं के बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, वन विभाग वन दारोगाओं के खाली चल रहे 316 पदों को प्रमोशन से भरने की तैयारी कर रहा था, जबकि ये सभी पद सीधी भर्ती से भरनी थी। इसको लेकर वन विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन शासन ने वन विभाग के प्रस्ताव को खाजिर करते हुए कहा है कि सभी पद केवल सीधी भर्ती से ही भरे जाएंगे।

बता दें कि वन विभाग की ओर से चयन वर्ष 2019-20 के लिए वन दारोगाओं के सीधी भर्ती के रिक्त पदों के सापेक्ष वन आरक्षियों के प्रमोशन से इन पदों को भरे जाने का शासनादेश जारी करने का आग्रह किया गया था। 2 माह पहले वन विभाग की ओर वन दारोगाओं की सीधी भर्ती से भरने का अधियाचन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा गया था।

बताया गया कि अभी तक वन विभाग की ओर से नियमावली में संशोधन के आधार पर नया प्रस्ताव आयोग को नहीं मिला है। इस परीक्षा के लिए करीब डेढ़ लाख युवाओं ने आवेदन किया था। मुश्किल यह थी कि नियमावली के तहत विभाग को पहले शारीरिक परीक्षा करानी थी। शारीरिक परीक्षा से पहले लिखित परीक्षा कराने के नियमावली में संशोधन को कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। यही समस्या वन दारोगाओं की भर्ती में वन विभाग के सामने आ रही है। इसी को देखते हुए वन दारोगाओं के 316 पदों को पदोन्नतियों से भरने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

उत्तराखंड | युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, वन दारोगा के 316 पदों पर होंगी भर्तियां

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost         

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे