केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए Google ने दी Facebook से चार गुना ज्यादा रकम

  1. Home
  2. Country

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए Google ने दी Facebook से चार गुना ज्यादा रकम

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) गूगल केरल में राहत कार्यों के लिए 10 लाख डॉलर (करीब सात करोड़ रुपये) का योगदान देगा। गूगल फॉर इंडिया कार्यक्रम में दक्षिणपूर्व एशिया और भारत के उपाध्यक्ष राजन आनंदन ने कहा, ‘गूगल डॉट ओआरजी और गूगल के कर्मचारी केरल में राहत कार्य के लिए 10 लाख डॉलर का योगदान


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) गूगल केरल में राहत कार्यों के लिए 10 लाख डॉलर (करीब सात करोड़ रुपये) का योगदान देगा।

गूगल फॉर इंडिया कार्यक्रम में दक्षिणपूर्व एशिया और भारत के उपाध्यक्ष राजन आनंदन ने कहा, ‘गूगल डॉट ओआरजी और गूगल के कर्मचारी केरल में राहत कार्य के लिए 10 लाख डॉलर का योगदान देंगे।’ गूगल क्राइसिस रिस्पांस टीम ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कई उपाय शुरू किए हैं। आनंदन ने कहा कि अन्य उपायों में इसने पर्सन फाइंडर टूल को एक्टिव किया है, जिसने रिकॉर्ड 22,000 लोगों को खोजा है।

बता दें कि कुछ दिन पहले फेसबुक ने भी एक एनजीओ के माध्यम से केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद देने की घोषणा की थी। फेसबुक ने 1.75 करोड़ रुपए बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए थे। गूगल ने इससे चार गुना ज्यादा रकम बाढ़ पीड़ितों के लिए दी है।

कर्मचारियों की इन मांगों पर हुई कैबिनेट में चर्चा, जल्द मिलेगी अच्छी ख़बर

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

उफनाई नदी में बाइक समेत बहा युवक, देखिए LIVE वीडियो

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे