बड़ा फेरबदल | उत्तराखंड समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदले, जानिए नाम

  1. Home
  2. Uttarakhand

बड़ा फेरबदल | उत्तराखंड समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदले, जानिए नाम

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) राष्ट्रपति ने बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। इनमें उत्तराखंड के साथ जम्मू कश्मीर, बिहार के अलावा हरियाणा, सिक्किम, मेघालय और त्रिपुरा शामिल हैं। बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सत्यपाल मलिक को जम्मू और कश्मीर का और लाल जी टंडन


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) राष्ट्रपति ने बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। इनमें उत्तराखंड के साथ जम्मू कश्मीर, बिहार के अलावा हरियाणा, सिक्किम, मेघालय और त्रिपुरा शामिल हैं।

बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सत्यपाल मलिक को जम्मू और कश्मीर का और लाल जी टंडन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।

गंगा प्रसाद को सिक्किम और तथागत राय को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, इससे पहले राय त्रिपुरा के राज्यपाल थे।

हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा भेजा गया है और सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे