शादी में दूल्हे ने किया ऐसा नागिन डांस, दुल्हन तुरंत ले लिया तलाक

  1. Home
  2. Country

शादी में दूल्हे ने किया ऐसा नागिन डांस, दुल्हन तुरंत ले लिया तलाक

लखनऊ (उत्तराखंड पोस्ट) भारत में शादी हो और शादी में नागिन डांस न हो, ऐसा तो हो ही नही सकता। लेकिन नागिन डांस की वजह से एक दुल्हन ने शादी की माला पहनाने के तुरंत बाद तलाक ले लिया सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है मगर यह खबर सच है। जानकारी के मुताबिक मामला


शादी में दूल्हे ने किया ऐसा नागिन डांस, दुल्हन तुरंत ले लिया तलाक

लखनऊ (उत्तराखंड पोस्ट) भारत में शादी हो और शादी में नागिन डांस न हो, ऐसा तो हो ही नही सकता। लेकिन नागिन डांस की वजह से एक दुल्हन ने शादी की माला पहनाने के तुरंत बाद तलाक ले लिया

सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है मगर यह खबर सच है। जानकारी के मुताबिक मामला यूपी के लखीमपुरी खिरी जिले का है। यहां शुक्रवार को एक दुलहन ने स्‍टेज पर शादी की माला पहनाने के तुरंत बाद तलाक ले लिया। दरअसल, दूल्‍हा शादी के तत्‍काल बाद शराब के नशे में नागिन डांस करने लगा और यह दुलहन को रास नहीं आया। दुलहन ने दूल्‍हे के सभी अरमानों पर पानी फेरते हुए तत्‍काल अलग होने का फैसला कर लिया।

इसके बाद शादी से मना करने पर गुस्‍साए दूल्‍हे ने दुलहन को थप्‍पड़ भी मार दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि लड़के के परिवार के शादी में दिए गए सभी गिफ्ट लौटा देने पर दोनों परिवारों ने पुलिस में औपचारिक शिकायत नहीं दर्ज कराने का फैसला किया। लड़की ने आईटीआई से डिप्‍लोमा कोर्स किया है जबकि लड़के ने पढ़ाई छोड़ दी है।

शादी में दूल्हे ने किया ऐसा नागिन डांस, दुल्हन तुरंत ले लिया तलाक

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे