हल्द्वानी | बेटे के सामने मां को तेंदुए ने उतारा मौत के घाट, घर में मचा कोहराम

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी | बेटे के सामने मां को तेंदुए ने उतारा मौत के घाट, घर में मचा कोहराम

हल्द्वानी(उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी में रानीबाग के सोनकोट क्षेत्र में मंदिर जा रही एक महिला को तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार भगवती देवी (58)पत्नी पूरन सिंह अनेरिया मंगलवार सुबह अपने बेटे के साथ भूमियादेव प्राचीन मंदिर जा रही थीं। घर से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए तेंदुए ने


हल्द्वानी |  बेटे के सामने मां को तेंदुए ने उतारा मौत के घाट, घर में मचा कोहराम

 हल्द्वानी(उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी में रानीबाग के सोनकोट क्षेत्र में मंदिर जा रही एक महिला को तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार भगवती देवी (58)पत्नी पूरन सिंह अनेरिया मंगलवार सुबह अपने बेटे के साथ भूमियादेव प्राचीन मंदिर जा रही थीं। घर से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। बेटे ने शोर भी मचाया और तेंदुए पर पत्थर भी बरसाए, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी।भगवती की मौत से घर में कोहराम मच गया।

हल्द्वानी |  बेटे के सामने मां को तेंदुए ने उतारा मौत के घाट, घर में मचा कोहराम

शोर सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया ।सूचना मिलने पर काठगोदाम थाने के उपनिरीक्षक दान सिंह मेहता और वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ।वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगा दिया है।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPostTwitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे