हल्द्वानी | मातम में बदली शादी की खुशियां, डीजे पर डांस कर रहे युवक को लगी गोली, मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी | मातम में बदली शादी की खुशियां, डीजे पर डांस कर रहे युवक को लगी गोली, मौत

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी में के एक शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लामाचौड़ क्षेत्र में शुक्रवार रात एक शादी समारोह चल रहा था। डीजे में कई युवक डांस कर रहे थे। बताया जा रहा है कि स्थानीय समाजसेवी कौस्तुभ पलड़िया


हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी में के एक शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक लामाचौड़ क्षेत्र में शुक्रवार रात एक शादी समारोह चल रहा था। डीजे में कई युवक डांस कर रहे थे। बताया जा रहा है कि स्थानीय समाजसेवी कौस्तुभ पलड़िया भी डांस फ्लोर पर थे। इस बीच अचानक किसी ने गोली चला दी। जो कि कौस्तुभ के कंधे के पास जा लगी। इसके अलावा कई छर्रे भी उन्हें लगे।

हल्द्वानी | मातम में बदली शादी की खुशियां, डीजे पर डांस कर रहे युवक को लगी गोली, मौत

कौस्तुभ को इलाज़ के किये तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद मुखानी थाना पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है। शादी समारोह में किसने गोली चलाई, हथियार का लाइसेंस था या नही यह भी अभी तक साफ नही हो पाया है।

“.Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे