हरिद्वार | होटल के कमरे से मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

हरिद्वार | होटल के कमरे से मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

हरिद्वार(उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार के एक होटल में रविवार सुबह महिला की शव मिलने से हड़कंप मच गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, जमना पैलेस के पास एक होटल में बीती रात एक महिला ने कमरा लिया था। सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो


हरिद्वार | होटल के कमरे से मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

हरिद्वार(उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार के एक होटल में रविवार सुबह महिला की शव मिलने से हड़कंप मच गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, जमना पैलेस के पास एक होटल में बीती रात एक महिला ने कमरा लिया था। सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खुलवाया तो कमरे के अंदर महिला का शव बरामद हुआ। महिला की पहचान देहरादून के सालावाला निवासी 37 वर्षीय अन्नू त्यागी के रूप में हुई है।

हरिद्वार | होटल के कमरे से मिला महिला का शव, मचा हड़कंप
DEMO PIC

बताया जा रहा है कि महिला ब्यूटी पार्लर का कार्य करती थी। होटल के कमरे से शराब की बोतल भी मिली है। ऐसे में पुलिस मानकर चल रही है कि ज्यादा शराब पीने और कुछ जहरीला पदार्थ खाने की वजह से मौत हुई है।पुलिस की शुरुआती छानबीन में पता चला है कि महिला के लिए होटल में कमरा एक सिपाही ने बुक कराया था। ऐसा बताया गया कि देर रात तक सिपाही होटल में ही महिला के साथ मौजूद था। सिपाही से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे