हिमाचल चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे हरीश रावत और प्रीतम

  1. Home
  2. Dehradun

हिमाचल चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे हरीश रावत और प्रीतम

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 9 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी,


देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 9 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, सुशील कुमार शिंदे सहित 40 स्टार प्रचारक उतारे जाएंगे।

वहीं कांग्रेस ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को भी हिमाचल में स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। जिसके बाद हरीश रावत और प्रीतम सिंह भी हिमाचल में कांग्रेस के लिए वोट मांगते हुए नजर आएंगे।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए एक ही चरण में 9 नवंबर को मतदान होगा और 18 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे