उत्तराखंड | इसलिए भाजपा सरकार की शव यात्रा निकालेंगे हरीश रावत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

उत्तराखंड | इसलिए भाजपा सरकार की शव यात्रा निकालेंगे हरीश रावत

उधमसिंह नगर (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक बार त्रिवेंद्र सरकार पर हमला बोल दिया है। इस बार हरदा ने उधमसिंह नगर जिले में सड़कों की बदहाल स्थिति और विकास कार्यों को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। आज कांग्रेसियों ने इस मसले पर किच्छा के गऊघाट पर धरना दिया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश


उत्तराखंड | इसलिए भाजपा सरकार की शव यात्रा निकालेंगे हरीश रावत

उधमसिंह नगर (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक बार त्रिवेंद्र सरकार पर हमला बोल दिया है। इस बार हरदा ने उधमसिंह नगर जिले में सड़कों की बदहाल स्थिति और विकास कार्यों को लेकर भाजपा पर हमला बोला है।

आज कांग्रेसियों ने इस मसले पर किच्छा के गऊघाट पर धरना दिया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सड़कों की बदहाली को लेकर 15 अगस्त के बाद जहां सड़कें खराब और बदहाल होंगी। वहीं, पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सिरसा मोड़ से शक्तिफार्म सड़क आज तक नहीं बनी। जल्द काम शुरू नही हुआ तो 15 अगस्त के बाद कांग्रेस भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलेगी और प्रदेशभर में सरकार की शव यात्रा निकालेगी।

उत्तराखंड | इसलिए भाजपा सरकार की शव यात्रा निकालेंगे हरीश रावत

हरदा ने त्रिवेंद्र सरकार को विकास विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि विकास ना होने से उधमसिंह नगर जिला लगातार अन्य जिलों से पिछड़ रहा है। हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के विकास गांव-गांव तक पहुंचाने के दावे तो करती है। किच्छा के गऊघाट में भाजपा सरकार की पोल खुलती नजर आ रही हैं। जहां गऊघाट के ग्रामीणों द्वारा सड़क पर धान लगाकर इसका जमकर विरोध किया था। ग्रामीणों का कहना कि हमारा गांव उत्तराखंड में सबसे गंदा माना जाता हैं।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे