डायन भाजपा ने राज्य का बजट भी नहीं छोड़ा: रावत

  1. Home
  2. Dehradun

डायन भाजपा ने राज्य का बजट भी नहीं छोड़ा: रावत

भीमताल से बीजेपी के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी और बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री रहीं गीता ठाकुर ने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सीएम हरीश रावत की मौजूदगी में दोनों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस में शामिल होने के दौरान दान


भीमताल से बीजेपी के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी और बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री रहीं गीता ठाकुर ने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सीएम हरीश रावत की मौजूदगी में दोनों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस में शामिल होने के दौरान दान सिंह भंडारी ने हरीश रावत की शान में जमकर कसीदे पढ़े। भंडारी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए भाजपा पर राज्यसभा का टिकट बेचने का आरोप लगाया।
वहीं कांग्रेस में शामिल होने के दौरान गीता ठाकुर ने कांग्रेस को फिर से ज्वाइन करने को अपनी घर वापसी बताते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने दलित बेटी का द्रोपदी की तरह चीरहरण किया।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दान सिंह भंडारी और गीता ठाकुर की कांग्रेस में ज्वाइनिंग के दौरान भाजपा को निशाने पर लेते हुए भाजपा की सैद्धांतिक विचार धारा पर उठाए सवाल। हरीश रावत ने भरी सभा में पूछा – कोई रह तो नहीं गया भाजपा में?
भाजपा पर राज्य में लोकतंत्र की हत्या करने का लगाया आरोप लगाते हुए रावत ने भाजपा को डायन से भी गया गुजरा बताया। उन्होंने कहा कि डायन भी एक घर छोड़ देती है लेकिन भाजपा ने राज्य का बजट भी नहीं छोड़ा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे