नीचे कुर्ते वाला और दूसरे की कुर्सी खींचने वाला नेता नहीं होता: रावत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

नीचे कुर्ते वाला और दूसरे की कुर्सी खींचने वाला नेता नहीं होता: रावत

हरिद्वार जिले के रूड़की में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता के डीएनए में कांग्रेस है। इसी डीएनए की वजह से प्रदेश सरकार पर आया संकट पूरी तरह से टल गया। इसके पीछे उन्होंने कार्यकर्ताओं की ढृढ़ इच्छा शक्ति और विश्वास को कारण बताया। उन्होंने कहा कि


हरिद्वार जिले के रूड़की में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता के डीएनए में कांग्रेस है। इसी डीएनए की वजह से प्रदेश सरकार पर आया संकट पूरी तरह से टल गया। इसके पीछे उन्होंने कार्यकर्ताओं की ढृढ़ इच्छा शक्ति और विश्वास को कारण बताया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की इसी उर्जा के दम पर कांग्रेस मिशन 2017 को फतह करेगी। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को जी-जान से मेहनत करने को कहा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने विकास कार्य किए हैं। सरकार अब 35 हजार लोगों को रहने के लिए घर देगी।

बिना सेना के लड़ाई नहीं जीती जाती | कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बिना सेना के कोई लड़ाई नहीं जीती जा सकती है। लोकतंत्र की लड़ाई में कार्यकर्ता ही कांग्रेस की सेना है। इसी सेना के दम पर वह फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को खड़ा करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को गिराने के लिए लोगों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। परीक्षा की इस घड़ी में कांग्रेस के छोटे और बड़े सभी कार्यकर्ताओं ने धैर्य और हौसला बढ़ाया जिसके दम पर विपक्षियों के इरादे कामयाब नहीं हो सके।

दूसरे की कुर्सी खींचने वाला नेता नहीं होता | उन्होंने कहा कि नीचे कुर्ते वाला और दूसरों की कुर्सी खींचने वाला नेता नहीं होता बल्कि लोगों की मदद करने और कार्यकर्ताओं के लिए कुर्सी छोड़ने वाला नेता होता है। हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। अगले 30 साल तक वह नेता रहेंगे। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

सरकार का गुणगान | इस दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी सरकार का गुणगान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सोलानी पुल पर 13 पुल बनाए, इसके अलावा किसानों के खाते में हाल ही में 75 हजार करोड़ रुपए डलवाए। उन्होंने कहा कि 35 हजार लोगों को सरकार घर बनाकर देगी। किसानों के लिए भी कई बड़ी योजनाएं लागू करने की बात उन्होंने कही।

सरकार का किया कत्ल | प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि बागी विधायकों ने सरकार का कत्ल करने का प्रयास किया है लेकिन उनकी यह चाल कामयाब नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने इससे पहले अरुणाचाल और मणिपुर में भी सरकार गिराने के प्रयास किए थे। इसका जवाब जनता ही चुनाव में भाजपा को देगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे