“भाजपा नेताओं को नहीं है संविधान की संघीय व्यवस्था का ज्ञान”

  1. Home
  2. Dehradun

“भाजपा नेताओं को नहीं है संविधान की संघीय व्यवस्था का ज्ञान”

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार व प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा नेताओं पर संविधान की संघीय व्यवस्था व संसदीय लोकतंत्र का ज्ञान न होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में संघीय व्यवस्था के तहत राज्य की विधानसभा व राज्य सरकार को अपना बजट बनाने का अधिकार है। केन्द्र की सत्ता के नशे


मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार व प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा नेताओं पर संविधान की संघीय व्यवस्था व संसदीय लोकतंत्र का ज्ञान न होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में संघीय व्यवस्था के तहत राज्य की विधानसभा व राज्य सरकार को अपना बजट बनाने का अधिकार है। केन्द्र की सत्ता के नशे में चूर होकर भाजपा नेता राज्य के अधिकारों को समझने में भूल कर रहे है। वो यह भी भूल रहे है कि भारत के अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने भी राज्य के इस अधिकार पर सहमति व्यक्त करते हुए अपनी जो राय दी है उसी के अन्तर्गत राज्य अपना बजट विधानसभा में रखने के लिए स्वतंत्र है। लगता है कि भाजपा नेता सत्ता के नशे में अपने अच्छे दिन आने की वजह से अपने आपको संविधान की भावना, मा. राज्यपाल के अधिकार, संघीय व्यवस्था से भी ऊपर मानते है। भाजपा नेता गांव, गरीब व मण्डवा, झंगोरा व लोगो को रोजगार देने वाला, महिलाओं को अधिकार देने वाला बजट पचा नहीं पा रहे है। इसलिये बजट को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे