चारधाम यात्रा | अब स्वस्थ यात्री ही जा पाएंगे केदारनाथ और यमुनोत्री

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

चारधाम यात्रा | अब स्वस्थ यात्री ही जा पाएंगे केदारनाथ और यमुनोत्री

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर अब पैदल मार्गों पर 50 वर्ष से अधिक उम्र के सभी तीर्थ यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए केदारनाथ पैदल मार्ग पर फाटा, सोनप्रयाग तथा गुप्तकाशी में चेक पोस्ट बनाए गए हैं। यमुनोत्री मार्ग पर जानकी चट्टी में स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था करने


उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर अब पैदल मार्गों पर 50 वर्ष से अधिक उम्र के सभी तीर्थ यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए केदारनाथ पैदल मार्ग पर फाटा, सोनप्रयाग तथा गुप्तकाशी में चेक पोस्ट बनाए गए हैं। यमुनोत्री मार्ग पर जानकी चट्टी में स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था करने को कहा गया है। यात्रा की तैयारियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इस बार 118 डॉक्टरों को यात्रा मार्गो पर तैनात करने का निर्णय लिया है। इसमें 64 विशेषज्ञ जबकि 54 सामान्य डॉक्टर हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग पर 12 अस्थाई अस्पताल बनाए गए हैं।

चारधाम यात्रा की तैयारियों पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. भूपेंद्र कौर औलख ने गुरुवार को गढ़वाल मंडल के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में ये निर्देश दिए।

सचिव स्वास्थ्य औलख ने स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. प्रेम लाल को यात्रा मार्ग के सभी अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाई और आक्सीजन सिलेंडर अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यात्रा ड्यूटी पर न जाने वाले डॉक्टरों का ब्योरा तैयार करने और सूचि उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही यात्रा मार्ग पर प्रत्येक दिन खाद्य पदाथोंर् की सैंपलिंग के भी निर्देश दिए गए हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे