सनसनीखेज | नौकर ने बुजुर्ग को फ्रिज में डालकर किडनैप किया, इस बात से था नाराज

  1. Home
  2. Country

सनसनीखेज | नौकर ने बुजुर्ग को फ्रिज में डालकर किडनैप किया, इस बात से था नाराज

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी दिल्ली से किडनेपिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नौकर ने 91 साल के बुजुर्ग मालिक को बेहोश कर फ्रिज में रखकर रविवार सुबह किडनैप कर लिया। मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी मच गयी है। यह मामला दिल्ली के ग्रेटर कैलाश का है। बुजुर्ग का नाम


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी दिल्ली से किडनेपिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नौकर ने 91 साल के बुजुर्ग मालिक को बेहोश कर फ्रिज में रखकर रविवार सुबह किडनैप कर लिया। मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी मच गयी है।

यह मामला दिल्ली के ग्रेटर कैलाश का है। बुजुर्ग का नाम कृष्ण खोसला। ड़ोसियों के मुताबिक वह खोसला के डांटने-फटकारने से खफा था। इससे गुस्सा होकर वह कृष्ण खोसला को फ्रिज में डालकर ले गया। फिलहाल दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है और पुलिस जोरशोर से जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक कृष्ण खोसला ग्रेटर कैलाश के कोठी नंबर M-75 में अपनी पत्नी और नौकर किशन के साथ रहते हैं। शनिवार शाम को लगभग 5 बजे घर के बाहर एक मिनी ट्रक आकर खड़ी हुई और उसमें से 6 लोग बाहर निकलकर कोठी के पहले माले पर पहुंचे।  घर के अंदर मौजूद 6 लोग बुजुर्ग कृष्ण खोसला और उनकी पत्नी को नशीला पदार्थ दिए जिसके बाद वे बेहोश हो गए। इसके बाद वे घर के अंदर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया।

नौकर समेत घर के अंदर मौजूद सभी 6 लोगों ने बुजुर्ग कृष्ण खोसला को फ्रिज के अंदर डाल दिया। इसके बाद उन्होंने फ्रिज को उठाकर घर के बाहर ट्रक में डाल दिया। इसके बाद वे फरार हो गए। रविवार सुबह कृष्ण खोसला की पत्नी को जब होश आया तो मामला सामने आया। बताया गया कि नौकर किशन 1 साल से घर में रह रहा था। वो बुजुर्ग से नाराज भी था। किशन मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, लेकिन दिल्ली के संगम विहार में रहता है।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे