बढ़ाया देश-प्रदेश का मान, चमोली के हिम्मत सिंह ने जीता कांस्य

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

बढ़ाया देश-प्रदेश का मान, चमोली के हिम्मत सिंह ने जीता कांस्य

देहरादून [उत्तराकंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तराखंड के एक और लाल ने राज्य का नोम रोशन किया है। 26वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी इंडियन राउण्ड प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के हिम्मत सिंह सिरानी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक प्राप्त किया है। उत्तराखण्ड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष आर.एस.तोमर ने बताया है कि 20 से 24 जुलाई,


देहरादून [उत्तराकंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तराखंड के एक और लाल ने राज्य का नोम रोशन किया है। 26वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी इंडियन राउण्ड प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के हिम्मत सिंह सिरानी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक प्राप्त किया है।

उत्तराखण्ड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष आर.एस.तोमर ने बताया है कि 20 से 24 जुलाई, 2017 तक सिंकदराऊ, तेलंगाना में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें उत्तराखण्ड राज्य की महिला एवं पुरूष वर्ग की टीमों ने भी प्रतिभाग किया।

इस प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की पुरूष टीम 7वें स्थान पर रही, जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा के 30 मीटर में जनपद चमोली के ग्राम छड़ीसैण, गैरसैंण निवासी हिम्मत सिंह सिरानी ने उत्तराखण्ड के लिए 360 में से 344 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त कर राज्य को कांस्य पदक दिलाया है।

तोमर ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के बाद अगली प्रतियोगिता नवम्बर, 2017 में कटरा, जम्मू कश्मीर में होगी, जिसके लिए सभी खिलाड़ी देहरादून और कोटद्वार में तैयारी कर रहे है।

देहरादून में बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून में कोच रमेश सेमवाल एवं कोटद्वार में कोच अरविन्द सिंह नेगी द्वारा करायी जा रही है। तोमर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी है। साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। तोमर ने तीरंदाजी संघ की तरफ से हिम्मत सिंह को विशेष रूप से बधाई दी है।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं(

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे