कोरोना | 15 जिलों के हॉटस्पॉट आज रात 12 बजे से होंगे सील, नहीं मिलेगी कोई भी छूट

  1. Home
  2. Uttarakhand

कोरोना | 15 जिलों के हॉटस्पॉट आज रात 12 बजे से होंगे सील, नहीं मिलेगी कोई भी छूट

लखनऊ (उत्तराखंड पोस्ट) यूपी में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने की अटकलों के बीच प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश के 15 जिलों को रात 12 बजे से सील करने का निर्णय लिया है। वहीं प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 343 हो चुकी है। जिनमें बुलंदशहर


कोरोना | 15 जिलों के हॉटस्पॉट आज रात 12 बजे से होंगे सील, नहीं मिलेगी कोई भी छूट

लखनऊ (उत्तराखंड पोस्ट) यूपी में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने की अटकलों के बीच प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश के 15 जिलों को रात 12 बजे से सील करने का निर्णय लिया है। वहीं प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 343 हो चुकी है। जिनमें बुलंदशहर में तीन, आगरा-वाराणसी-मेरठ में दो-दो, बागपत में एक, सहारनपुर में एक संक्रमित मिला है।

उत्तर प्रदेश की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 15 जिलों के हॉटस्पॉट पूरी तरह से सील किए जाएंगे। आगरा के 12 थानों में 22 हॉटस्पॉट है। नोएडा में 12 हॉटस्पॉट, कानपुर में 12 हॉटस्पॉट, वाराणसी में 4 हॉटस्पॉट मिले हैं। शामली में तीन और मेरठ में 7 तो वहीं बुलंदशहर में 3  हॉटस्पॉट मिले हैं। इसके अलावा लखनऊ में भी 8 हॉटस्पॉट हैं।

कोरोना | 15 जिलों के हॉटस्पॉट आज रात 12 बजे से होंगे सील, नहीं मिलेगी कोई भी छूट

सीलिंग किये गए इलाकों मे किसी भी तरह के काम के लिये लोगों को बाहर निकलने की मनाही होगी। बेहद जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिये भी सिर्फ होम डिलीवरी होगी। ऑनलाइन ऑर्डर दे सकते हैं। सरकार एक सेंट्रलाइज्ड कॉल सेंटर बनायेगी, जहां पर भी जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिये ऑर्डर दे सकते हैं।

इन सभी पंद्रह जिलों मे दिये गये लॉकडाउन पासेज की फिर से समीक्षा होगी और जिनके लिये बेहद जरूरी होगा उन्हीं को पास दिये जायेंगे। सब्जी मंडियां, फल मंडियां और भीड़भाड़ वाली किसी भी गतिविधि पर पूरे जिले मे प्रतिबंध होगा। सील इलाके के बाहर आनेजाने पर रोक के दौरान दोषी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।  प्रभावित इलाके को सील करके हर घर का सैनिटाइजेशन किया जायेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे