चार धाम यात्रा मार्ग पर फंसे सैंकड़ों यात्री

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

चार धाम यात्रा मार्ग पर फंसे सैंकड़ों यात्री

उत्तराखंड में पहाड़ों पर बारिश का कहर जारी है। लगातार बारिश के कारण चार धाम यात्रा मार्गों पर करीब ढाई हजार यात्री फंसे हुए हैं। हालात को भांपते हुए प्रशासन ने यात्रियों को पैदल मार्ग पर पडऩे वाले पड़ावों पर ही रोक दिया। अब 1300 से ज्यादा श्रद्धालु मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे


Demo Picture

उत्तराखंड में पहाड़ों पर बारिश का कहर जारी है। लगातार बारिश के कारण चार धाम यात्रा मार्गों पर करीब ढाई हजार यात्री फंसे हुए हैं। हालात को भांपते हुए प्रशासन ने यात्रियों को पैदल मार्ग पर पडऩे वाले पड़ावों पर ही रोक दिया। अब 1300 से ज्यादा श्रद्धालु मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं बदरीनाथ के पास लामबगड़ में भी मलबा आने से बदरीनाथ सड़क बंद है। इससे करीब ढाई सौ यात्री बदरीनाथ और लामबगड़ के बीच फंसे हुए हैं। जबकि पांच सौ से ज्यादा श्रद्धालु जोशीमठ में मार्ग खुलने की प्रतीक्षा में हैं।
उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे का यही हाल है। यमुनोत्री हाईवे पर बड़कोट के पास यात्री सड़क के ध्वस्त हिस्से को पैदल पारकर वाहनों में सवार हो रहे हैं।
जबकि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी 24 घंटे से दो स्थानों पर बंद है। सीमा सड़क संगठन कमांडर एससी लूनिया ने बताया कि अभी गंगोत्री मार्ग खुलने की संभावना नहीं है। लगातार हो रहे भूस्खलन से मलबा हटाने में मुश्किल आ रही है।
राज्य मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मौसम के रुख में बदलाव की संभावना नहीं है। गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ इलाकों में भारी वर्षा की आशंका भी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे