विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, पत्नी ने नस काटी, दो साल पहले हुई थी शादी

  1. Home
  2. Country

विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, पत्नी ने नस काटी, दो साल पहले हुई थी शादी

ग्रेटर नोएडा (उत्तराखंड पोस्ट) ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है । जहां विवाद बाद एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली और उसकी पत्नी ने अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। महिला को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गौर सिटी


ग्रेटर नोएडा (उत्तराखंड पोस्ट) ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है । जहां विवाद बाद एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली और उसकी पत्नी ने अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। महिला को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक गौर सिटी के फोर्थ एवेन्यू में रहने वाले सैमसंग कंपनी के सहायक मैनेजर सनी सिन्हा और उसकी पत्नी प्रियंका के बीच सोमवार की रात को विवाद हो गया। झगड़े से परेशान  होकर सनी सिन्हा ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

उसकी पत्नी प्रियंका ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। प्रियंका टीसीएस कंपनी में काम करती है। दोनों की दो साल पहले शादी हुई थी।वहीं, कोतवाली बिसरख पुलिस ने पति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे