भारत से ज्यादा खुशहाल देश हैं पाकिस्तान और चीन, देखिए पूरी सूची
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) आपको जानकार हैरानी होगी की खुशहाली के मामले में भारत अपने पड़ोसी देशों से भी पीछे हैं। यहां तक की इस लिस्ट में पाकिस्तान भारत से आगे है। वहीं खुशहाल देशों में पहले नंबर पर यूरोपीय देश फिनलैंड है। 156 देशों की इस सूची में शीर्ष 10 खुशहाल देशों में से
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) आपको जानकार हैरानी होगी की खुशहाली के मामले में भारत अपने पड़ोसी देशों से भी पीछे हैं। यहां तक की इस लिस्ट में पाकिस्तान भारत से आगे है। वहीं खुशहाल देशों में पहले नंबर पर यूरोपीय देश फिनलैंड है। 156 देशों की इस सूची में शीर्ष 10 खुशहाल देशों में से 8 यूरोप के हैं, जबकि शीर्ष 20 में भी एशिया का एक भी देश नहीं है।
संयुक्त राष्ट्र की सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क की प्रकाशित वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट-2018 में भारत को 133वां स्थान दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में भारत 122वें स्थान पर था, लेकिन वह इस बार 11 स्थान खिसका है। इसका मतलब है कि देश में खुशहाली कम हुई है।
भारत के पड़ोसी देशों में सबसे खुशहाल पाकिस्तान है। उसे 75वां स्थान दिया गया है। चीन को खुशहाली के मामले में 86वां स्थान दिया गया है। भूटान को 97वां, नेपाल को 101वां, बांग्लादेश को 115वां, श्रीलंका को 116वें और म्यांमार को इस सूची में 130वें स्थान पर रखा गया है।
संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट-2017 में पहले स्थान पर नॉर्वे था। पिछले साल उसे विश्व का सबसे खुशहाल देश घोषित किया गया था लेकिन इस बार डेनमार्क से यह ताज फिनलैंड ने छीन लिया है। फिनलैंड छोटा यूरोपीय देश है, जिसका क्षेत्रफल 3.38 लाख वर्ग किमी है। इस देश की जनसंख्या 55 लाख है। बेहद खूबसूरत देश फिनलैंड 2017 में 5वें स्थान पर था।
ऐसे बनती है लिस्ट | संयुक्त राष्ट्र की संस्था सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क ने यह सूची तैयार करने के लिए कई मानक अपनाए। संस्था ने 2015 से 2017 के बीच 6 अलग-अलग मानकों के आधार पर तैयार सवालों के जवाब के तहत सूची को तैयार किया है। इन 6 मानकों में प्रति व्यक्ति जीडीपी, सामाजिक सहयोग, उदारता और भ्रष्टाचार, सामाजिक स्वतंत्रता, स्वस्थ जीवन की संभावना समेत अन्य प्वाइंट्स के आधार पर जीवनशैली संबंधित प्रश्नावली के जवाब के जरिये यह सूची तैयार की गई है।
ये हैं शीर्ष 10 खुशहाल देश | पहले स्थान पर फिनलैंड है। 2017 में पहले स्थान पर रहा नॉर्वे इस बार दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर डेनमार्क है। आइसलैंड और स्विट्जरलैंड क्रमश: 4वें और 5वें स्थान पर हैं। नीदरलैंड 6वें और कनाडा 7वें स्थान पर है। सूची में न्यूजीलैंड को 8वां स्थान दिया गया है जबकि स्वीडन और ऑस्ट्रेलिया को क्रमश: 9वां और 10वां स्थान मिला है।
(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे