Asia Cup | बांग्लादेश को हरा 7वीं बार चैंपियन बना भारत

  1. Home
  2. Sports

Asia Cup | बांग्लादेश को हरा 7वीं बार चैंपियन बना भारत

दुबई (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) शुक्रवार को बांग्लादेश और भारत के बीच खेते गए एशिया कप के फाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर 7वां एशिया कप जीत लिया। इस मैच आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को एक गेंद पर एक रन


दुबई (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) शुक्रवार को बांग्लादेश और भारत के बीच खेते गए  एशिया कप के फाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर 7वां एशिया कप जीत लिया। इस मैच आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को एक गेंद पर एक रन की जरूरत थी जिसे केदार जाधव ने बनाते हुए एशिया कप भारत के नाम लिखवा दिया।

कुलदीप यादव और केदार जाधव की शानदार गेंदबाजी के बाद आखिरी ओवरों में संयमित बल्लेबाजी के दम पर भारत ने शुक्रवार को बेहद रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर सातवीं बार एशिया कप जीत लिया। जीत के लिए 223 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत को आखिरी दो ओवर में नौ रन चाहिए थे लेकिन 49वें ओवर में तीन ही रन बने जिसके बाद आखिरी छह गेंद में छह रन की जरूरत थी। आखिरी गेंद पर लेग बाई से बने रन ने भारत को खिताब जितवाया।

दुबई में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 48।3 ओवर में 222 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और भारत को जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य मिला। जवाब में टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल करते हुए बांग्लादेश को धूल चटा दी।

भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा (48) सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना किया और तीन चौकों के अलावा इतने ही छक्के लगाए। दिनेश कार्तिक ने 37 और महेंद्र सिंह धोनी ने 36 रन बनाए। केदार जाधव ने चोट के बाद भी 27 गेंदों में 23 रनों की नाबाद पारी खेली।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे