CM त्रिवेन्द्र के जीवन संघर्ष पर लिखित पुस्तक का लखनऊ में भी हुआ विमोचन

  1. Home
  2. Country

CM त्रिवेन्द्र के जीवन संघर्ष पर लिखित पुस्तक का लखनऊ में भी हुआ विमोचन

लखनऊ [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] डा. नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जीवन संघर्ष पर उनके द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘त्रिवेन्द्र एक जिन्दगीनामा-खैरासैंण का सूरज’’ का लोकपर्ण मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र के जन्मदिन के अवसर पर बुद्धवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में भी किया


लखनऊ [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो]  डा. नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जीवन संघर्ष पर उनके द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘त्रिवेन्द्र एक जिन्दगीनामा-खैरासैंण का सूरज’’ का लोकपर्ण मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र के जन्मदिन के अवसर पर बुद्धवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में भी किया गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी द्वारा ‘‘खैरासैंण का सूरज’’ की सराहना की गयी तथा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र के जन्मदिन के अवसर पर पुस्तक के विमोचन को सराहनीय प्रयास बताया।

इस अवसर पर चार भाषाओं हिन्दी, अंग्रेजी, बंगाली व उर्दू में लेखन कार्य करने वालो डाॅ0 नंदन सिंह बिष्ट को उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र के विशेषकार्याधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार के साथ ही अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub