शादी के 10 दिन बाद दूल्हा-दुल्हन को कोरोना, परिवार के लोग भी पाए गए पॉजीटिव

  1. Home
  2. Country

शादी के 10 दिन बाद दूल्हा-दुल्हन को कोरोना, परिवार के लोग भी पाए गए पॉजीटिव

लखनऊ (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी राज्य यूपी की राजधानी लखनऊ में शादी के 10 दिन बाद दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार के आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि 18 जून को गोखले मार्ग स्थित होटल में यह शादी हुई थी और शादी में 50 से अधिक लोग शामिल हुए थे। शादी


शादी के 10 दिन बाद दूल्हा-दुल्हन को कोरोना, परिवार के लोग भी पाए गए पॉजीटिव

लखनऊ (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी राज्य यूपी की राजधानी लखनऊ में शादी के 10 दिन बाद दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार के आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि 18 जून को गोखले मार्ग स्थित होटल में यह शादी हुई थी और शादी में 50 से अधिक लोग शामिल हुए थे।  शादी के 10 दिन बाद 28 जून को पति-पत्नी संक्रमित पाए गए, जबकि उनके परिवार के 8 लोगों का टेस्ट बुधवार को पॉजिटिव आया।

लड़का मीराबाई मार्ग स्थित एक अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहता है, जबकि लड़की वाले दिल्ली से आए थे। शादी के कुछ दिन बाद दोनों में संक्रमण के लक्षण दिखे तो जांच करवाई। 28 जून को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

बड़ी ख़बर | कोरोना से दूल्हे की मौत, शादी में शामिल हुई 95 लोग पाए गए पॉजीटिव

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जैसे ही पता चला कि शादी कुछ दिन पहले शहर के ही एक होटल में हुई थी, उसके बाद से ही अब टीम शादी में शामिल हुए लोगों, शादी के दौरान सर्व करने वाले होटल स्टाफ व गाड़ियों में इन्हें लाने-लेजाने वाले ड्राइवरों का ब्योरा खंगाल रही है।

उत्तराखंड | आज से चारधाम यात्रा शुरु, ई-पास है जरुरी, इन शर्तों का करना होगा पालन

 

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे