पत्नी को गोली मारने के बाद खुद भी की आत्महत्या, 9 माह पहले हुई थी शादी

  1. Home
  2. Country

पत्नी को गोली मारने के बाद खुद भी की आत्महत्या, 9 माह पहले हुई थी शादी

कानपुर (उत्तराखंड पोस्ट) कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना आई है। यहां के कल्याणपुर के मसवानपुर में एक युवक ने पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय पंकज गौतम सिलाई का काम करता था। पंकज के भाई दीपक ने बताया


पत्नी को गोली मारने के बाद खुद भी की आत्महत्या,  9 माह पहले हुई थी शादी

कानपुर (उत्तराखंड पोस्ट) कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना आई है। यहां के कल्याणपुर के मसवानपुर में  एक युवक ने पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय पंकज गौतम सिलाई का काम करता था। पंकज के भाई दीपक ने बताया कि  9 माह पहले पंकज की शादी स्वरूपनगर निवासी 27 वर्षीय नेहा से हुई थी।बताया जा रहा है कि शादी के कुछ माह बाद से ही दोनों में अनबन शुरू हो गई थी।पत्नी को गोली मारने के बाद खुद भी की आत्महत्या,  9 माह पहले हुई थी शादी

छानबीन में यह बात सामने आ रही है कि पत्नी के मायके जाने की जिद पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिस पर पति ने शुक्रवार रात नशे में धुत होकर पत्नी को और खुद को गोली मार ली।पति की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं, पत्नी को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे