शोरूम के ट्रायल रूम में था हिडेन कैमरा, रिकार्ड हुआ लड़की का वीडियो, दो गिरफ्तार

  1. Home
  2. Country

शोरूम के ट्रायल रूम में था हिडेन कैमरा, रिकार्ड हुआ लड़की का वीडियो, दो गिरफ्तार

नागपुर (उत्तराखंड पोस्ट) नागपुर में एक रेडीमेड शोरूम के ट्रायल रूम में हिडेन कैमरा लगा हुआ पाया गया। पुलिस ने इस मामले में दुकान मालिक और कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार इस कपड़े के शोरूम में युवती ने कुछ कपड़े पसंद किए और फिटिंग देखने के लिए वह ट्रायल रूम में


शोरूम के ट्रायल रूम में था हिडेन कैमरा, रिकार्ड हुआ लड़की का वीडियो, दो गिरफ्तार

नागपुर (उत्तराखंड पोस्ट) नागपुर में एक रेडीमेड शोरूम के ट्रायल रूम में हिडेन कैमरा लगा हुआ पाया गया। पुलिस ने इस मामले में दुकान मालिक और कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार इस कपड़े के शोरूम में युवती ने कुछ कपड़े पसंद किए और फिटिंग देखने के लिए वह  ट्रायल रूम में गई लेकिन वह दंग रह गई जब उसे लगा कि यहां हिडेन कैमरा लगा हुआ है। लड़की ने देखा कि ट्रायल रूम के कोने में मोबाइल लगा हुआ था।

लड़की ने मोबाइल की छानबीन की तो पता चला कि उसमें वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है। मोबाइल में उस लड़की की वीडियो रिकॉर्ड हुआ था। लड़की मोबाइल लेकर तुरंत पास के पुलिस थाने में पहुंच गई और सारी कहानी बताई।  इसके बाद पुलिस ने शोरूम पहुंचकर छानबीन शुरू की।

शोरूम के ट्रायल रूम में था हिडेन कैमरा, रिकार्ड हुआ लड़की का वीडियो, दो गिरफ्तार
Demo Picture

जांच में खुलासा हुआ कि यह मोबाइल शोरूम में ही काम करने वाले निखिल उर्फ पिंटू का है। मामले में आरोपी निखिल और दुकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस यह भी पूछताछ कर रही है कि आरोपियों ने अब तक कितने वीडियो बनाए हैं।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost       

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे