वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, जानिए क्या हैं जीत के समीकरण ?

  1. Home
  2. Country

वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, जानिए क्या हैं जीत के समीकरण ?

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट)कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट के अलावा केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी लड़ेंगे। कांग्रेस ने कहा कि दक्षिण भारत के पार्टी कार्यकर्ता राहुल गांधी से लगातार वायनाड सीट से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं की मांग को स्वीकार कर लिया है। वायनाड का


नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट)कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट के अलावा केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी लड़ेंगे। कांग्रेस ने कहा कि दक्षिण भारत के पार्टी कार्यकर्ता राहुल गांधी से लगातार वायनाड सीट से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं की मांग को स्वीकार कर लिया है।

वायनाड का लोकसभा समीकरण-2009 में वायनाड लोकसभा सीट कांग्रेस के वजूद में आई। यह कोझीकोड, मलप्पुरम और वायनाड जिले तक फैली हुई है। वायनाड लोकसभा सीट के तहत 7 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इस संसदीय क्षेत्र में मनंतावडी, तिरुवंबडी, वानदूर, सुल्तानबथेरी, एरनाड, कलपत्ता और निलंबूर विधानसभा सीटें आती हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वायनाड लोकसभा सीट पर महज 20,870 वोटों के अंतर से जीत हासिल हुई थी।

कांग्रेस कैंडिडेट एम. आई. शानवास को एलडीएफ (सीपीएम) के सत्यन मोकेरी से कुल पड़े वोटों में से 1.81 प्रतिशत ज्यादा मत हासिल हुए थे। शानवास को 3,77,035 और मोकेरी को 3,56,165 वोट मिले थे। वहीं, बीजेपी के पी. आर. रस्मिलनाथ को 80,752 मत हासिल हुए थे। यूडीएफ यानी कांग्रेस को यहां 41.2 प्रतिशत और एलडीएफ को 39.39 प्रतिशत वोट मिले थे

2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को वायनाड में बड़ी जीत हासिल हुई थी। यूडीएफ (कांग्रेस) के एम. आई. शानवास ने एलडीएफ (सीपीआई) के ऐडवोकेट एम. रहमतुल्लाह को 1,53,439 के भारी मार्जिन से शिकस्त दी थी। शानवास को 4,10,703 और रहमतुल्लाह को 2,57,264 वोट हासिल हुए थे।

2011 की जनगणना के अनुसार वायनाड जिले की कुल आबादी 8,17,420 है। इसमें से 4,01,684 पुरुष और 4,15,736 महिलाएं शामिल हैं। जिले की 89.03 प्रतिशत आबादी साक्षर है। वायनाड में 4,04,460 (49.48%) हिंदू आबादी निवास करती है। इसके अलावा 2,34,185 (28.65%) जनसंख्या मुस्लिम समुदाय की है। क्रिस्चन (ईसाई) समुदाय की बात करें तो जिले में उनकी आबादी 1,74,453 (21.34%) है।

हमारा youtube  चैनल Subscribe करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे