सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का गाना रिलीज, इमोशनल कर देगा गाना, यहां देखें

  1. Home
  2. Country

सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का गाना रिलीज, इमोशनल कर देगा गाना, यहां देखें

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। गाना में सुशांत की मुस्कुराहट इमोशनल कर देगी। सुशांत के जाने के बाद से फैंस उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। आज उनका यह गाना सुशांत के फैंस के लिए किसी तोहफे


सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का गाना रिलीज, इमोशनल कर देगा गाना, यहां देखें

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। गाना में सुशांत की मुस्कुराहट इमोशनल कर देगी।

सुशांत के जाने के बाद से फैंस उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। आज उनका यह गाना सुशांत के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नही है।

गाने को म्यूजिक लेजेंडरी कंपोजर एआर रहमान ने दिया है। दिल बेचारा के टाइटल ट्रैक को खुद एआर रहमान ने गाया है।

गाने को सुशांत पर फिल्माया गया है। गाने में संजना संघी की भी झलक देखने को मिलती है।

दिल बेचारा सॉन्ग के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं।

गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। सुशांत सिंह राजपूत उम्दा डांसर भी थे. जिसकी झलक इस गाने में देखने को भी मिलती है।

आपको बता दें कि सुशांत ने एक शॉट में ये सॉन्ग पूरा शूट किया।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे