लॉकडाउन | 31 मार्च का इंतजार कीजिए, उत्तराखंड में एक जिले से दूसरे जिले में जा पाएंगे आप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

लॉकडाउन | 31 मार्च का इंतजार कीजिए, उत्तराखंड में एक जिले से दूसरे जिले में जा पाएंगे आप

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना संकट के बीच 21 दिन के लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड के अंदर ही अलग-अलग शहरों-जिलों में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर है। 31 मार्च को ये सभी लोग आसानी से अपने –अपने घर जा पाएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा किराज्य में कई ऐसे लोग अभी फंसे हुए


लॉकडाउन | 31 मार्च का इंतजार कीजिए, उत्तराखंड में एक जिले से दूसरे जिले में जा पाएंगे आप

 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना संकट के बीच 21 दिन के लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड के अंदर ही अलग-अलग शहरों-जिलों में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर है। 31 मार्च को ये सभी लोग आसानी से अपने –अपने घर जा पाएंगे।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह  रावत ने कहा किराज्य में कई ऐसे लोग अभी फंसे हुए हैं जिन्हें मेडिकल या अन्य आवश्यक कारण से अपने घरों तक जाना है, उनकी सहूलियत के लिए मंगलवार 31 मार्च को सुबह 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक इंटर डिस्ट्रिक्ट (राज्य के भीतर) परिवहन सुविधा खुली रहेगी। लोग उक्त समय पर रोडवेज, जीएमओयू, केएमओयू, टैक्सी या अपनी निजि कार औऱ बाइक से आ- जा सकेंगे।

कोरोना लॉकडान | फिलहाल घर नहीं लौट पाएंगे फंसे हुए लोग, गृहमंत्री ने मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश

आपको बता दें कि लॉकडाउन घोषित होने के बाद से ही कई लोग अपने घरों तक नहीं पहुं पा रहे हैं, इनकी परेशानी को धअयान में रखते हुए त्रिवेंद्र सरकार ने ये फैसला लिया है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे