अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस | उत्तराखंड में विकसित होंगे योगपार्क और योगग्राम

  1. Home
  2. Country

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस | उत्तराखंड में विकसित होंगे योगपार्क और योगग्राम

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड में बड़े स्तर पर आयोजन करेगी। इसके साथ ही राज्य सरकार ने इस वर्ष से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में योग केंद्रों की शुरुआत करने का फैसला लिया है। दून में योग कार्यशाला | शनिवार को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य व आयुष ओमप्रकाश ने बताया


21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड में बड़े स्तर पर आयोजन करेगी। इसके साथ ही राज्य सरकार ने इस वर्ष से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में योग केंद्रों की शुरुआत करने का फैसला लिया है।

दून में योग कार्यशाला | शनिवार को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य व आयुष ओमप्रकाश ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून में राज्य स्तरीय योग कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम सिंह, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह व विधायक राजकुमार भी शिरकत करेंगे। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, पतंजलि योगपीठ व परमार्थ निकेतन के योगाचार्य इसमें लोगों को योग कराएंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में करीब पांच हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

योगाचार्यों का होगा सम्मान | राज्य सरकार इस कार्यक्रम में उत्तराखंड व अन्य राज्यों के कुछ प्रमुख योगाचार्यो को भी सम्मानित करेगी। साथ ही प्रत्येक जिला मुख्यालय पर भी योग शिविर आयोजित होंगे।

योगपार्क होगा विकसित |  कार्यशाला के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत गढ़ी कैंट में योगपार्क के रूप में विकसित शहीद दुर्गामल पार्क का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में इस वर्ष से नाड़ी विज्ञान चिकित्सा अध्ययन की भी शुरुआत होने जा रही है।

विकसित होगा योगग्राम | पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश में योग सर्किट भी विकसित किया जाएगा। इसके अलावा, रुद्रप्रयाग जिले के पवालिया में चंद्रकुंवर बत्र्वाल की जन्मस्थली को योगग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा।

पर्यटक आवास गृह में योगभ्यास | गढ़वाल मंडल विकास निगम व कुमाऊं मंडल विकास निगम के कुछ चिन्हित पर्यटक आवास गृहों में भी प्रतिदिन योगाभ्यास शुरू कराया जाएगा। साथ ही, अगस्त के प्रथम सप्ताह में माध्यमिक शिक्षा के सभी स्कूलों व कालेजों में योग सप्ताह का भी आयोजन किया जाएगा। जुलाई से इसकी तैयारी प्रारंभ होगी, जिसमें चिन्हित शिक्षकों को प्रशिक्षक बनाया जाएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे