जम्मू-कश्मीर | सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के कमांडर समेत 4 आतंकवादी गिरफ्तार
बडगाम (उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। इंडियन आर्मी की 53-आरआर और बडगाम पुलिस के संयुक्त अभियान में लश्कर के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। साथ ही चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को बडगाम जिले के बीरवा इलाके में स्थानीय
बडगाम (उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। इंडियन आर्मी की 53-आरआर और बडगाम पुलिस के संयुक्त अभियान में लश्कर के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। साथ ही चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को बडगाम जिले के बीरवा इलाके में स्थानीय पुलिस और भारतीय सेना के संयुक्त अभियान में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन के जरिए चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।
इन आतंकियों की पहचान वसीम गनी, फारूक अहमद डार, मोहम्मद यासीन और अजहरुद्दीन मीर के रूप में हुई है। ये सभी कंडूरा बीरवाह के रहने वाले हैं।उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे