नौकरी | रेलवे में 2 लाख से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, पूरी जानकारी यहां

  1. Home
  2. Jobs

नौकरी | रेलवे में 2 लाख से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, पूरी जानकारी यहां

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय रेलवे 2 लाख 30 हजार पदों पर नौकरियां देने की तैयारी कर रहा है। रेल मंत्रालय ने हाल ही में इसकी जानकारी दी है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भारत सरकार में आरक्षण के नियमों के आधार पर इस भर्ती में उम्मीदवारों का


नौकरी | रेलवे में 2 लाख से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, पूरी जानकारी यहां

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय रेलवे 2 लाख 30 हजार पदों पर नौकरियां देने की तैयारी कर रहा है। रेल मंत्रालय ने हाल ही में इसकी जानकारी दी है।

रेल मंत्रालय की ओर से जारी की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भारत सरकार में आरक्षण के नियमों के आधार पर इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। इन चरणों का टाइम और पदों की संख्या अलग अलग है।

पहला चरण फरवरी-मार्च 2019 से अप्रैल-मई 2020 तक पूरा होगा। पहले चरण में 1,31,428 पद शामिल होंगे, जिनका तय प्रक्रिया के आधार पर चयन किया जाएगा।

दूसरा चरण- दूसरा चरण मई-जून, 2020 से जुलाई- अगस्त, 2021 के बीच पूरा होगा। इस चरण में 99,000 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

एससी के लिए 34 हजार, एसटी के लिए 17 हजार और ओबीसी के लिए 62 हजार पद आरक्षित होंगे। वहीं इसमें आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 23 हजार पद आरक्षित होंगे।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे