तिरंगे के लिए खालिस्तानियों से भिड़ गई पत्रकार, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया सैल्यूट, देखिए वीडियो

  1. Home
  2. Country

तिरंगे के लिए खालिस्तानियों से भिड़ गई पत्रकार, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया सैल्यूट, देखिए वीडियो

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) 15 अगस्त को पूरे भारत विदेशों में रह रहे भारतीयों ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन में भी तिरंगा फहराया गया। इस दौरान लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर पाकिस्तान और खालिस्तान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारी इस दौरान तिरंगा का अपमान


तिरंगे के लिए खालिस्तानियों से भिड़ गई पत्रकार, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया सैल्यूट, देखिए वीडियो

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) 15 अगस्त को पूरे भारत विदेशों में रह रहे भारतीयों ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन में भी तिरंगा फहराया गया। इस दौरान लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर पाकिस्तान और खालिस्तान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारी इस दौरान तिरंगा का अपमान करने की कोशिश करने लगे, तभी वहां मौजूद भारतीय पत्रकार पूनम जोशी प्रदर्शनकारियों से भिड़ गईं और उनसे तिरंगा छीन लिया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने इस वीडियो को ट्विटर और फेसबुक पर शेयर किया है। एएनआई ने लिखा कि पत्रकार पूनम जोशी लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर स्वतंत्रता दिवस समारोह की कवरेज करने गई थीं, जहां पाकिस्तान और खालिस्तान समर्थकों का प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान खालिस्तानी समर्थक तिरंगे का अपमान करने लगे, तो पूनम जोशी उनसे भिड़ गईं और उनसे तिरंगे को छीन लिया।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। समाचार पूनम जोशी की देशभक्ति और बहादुरी का वीडियो देखते ही देखते ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर लोग पूनम जोशी के जज्बे और बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। इस बारे में जब पूनम जोशी को पता चला कि वो और उनका यह वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं और लोग उनकी बहादुरी को सलाम कर रहे हैं, तो वो हैरान रह गईं। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘मुझको इस बात का अंदाजा नहीं था कि देश के झंडे को बचाने के लिए किए गए मामूली काम के लिए मैं ट्विटर पर ट्रेंड करने लगूंगी।‘

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub