देहरादून पहुंचे नड्डा का हुआ भव्य स्वागत, सांसद-विधायकों संग करेंगे बैठक
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज देहरादून पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। जेपी नड्डा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां पर उनकी अगवानी राज्य के प्रोटोकॉल मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश संगठन मंत्री नरेश बंसल ने की। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज देहरादून पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। जेपी नड्डा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां पर उनकी अगवानी राज्य के प्रोटोकॉल मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश संगठन मंत्री नरेश बंसल ने की।
इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी एयरपोर्ट पहुंचे और उनका स्वागत किया। रिस्पना पुल पर नड्डा का भव्य स्वागत हुआ। नड्डा के साथ भाजपा महामंत्री संगठन शिव प्रकाश भी देहरादून पहुंचे हैं।
नड्डा सुबह 9.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। 10.15 बजे उनका डोईवाला में स्वागत हुआ। 12 बजे वह भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां वह प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। ढाई बजे सांसद व विधायकों की बैठक करेंगे। 4.30 बजे महानगर भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
इसके अलावा नड्डा प्रदेश संगठन के प्रमुख नेताओं के साथ बैठकें करेंगे, जिनमें वे सांगठनिक चुनावों की रिपोर्ट ले सकते हैं। प्रदेश महामंत्री संगठन के पद पर पार्टी अजय कुमार की तैनाती कर चुकी है।
अब पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर निर्णय लेना है। पार्टी के भीतर एक तबका सांसद अजय भट्ट को ही प्रदेश अध्यक्ष पद पर काबिज रखने के पक्ष में है, लेकिन बड़ा वर्ग यही मान रहा है कि संगठन की कमान नए चेहरे को सौंपी जाएगी।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे