कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की नजर, साझा की जानकारी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की नजर, साझा की जानकारी

पिथौरागढ़/ नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उच्च हिमालयी क्षेत्र में आपदा से मार्ग बंद होने के बाद भी कैलास मानसरोवर यात्रा जारी रखी गई है। शुक्रवार को मौसम ठीक होने पर कैलास यात्रा से लौटने पर गुंजी में फंसे 13वें दल के 35 कैलास यात्रियों को धारचूला पहुंचाया गया। अभी इस दल के 13 यात्री


कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की नजर, साझा की जानकारी

पिथौरागढ़/ नई दिल्ली  [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उच्च हिमालयी क्षेत्र में आपदा से मार्ग बंद होने के बाद भी कैलास मानसरोवर यात्रा जारी रखी गई है।

शुक्रवार को मौसम ठीक होने पर कैलास यात्रा से लौटने पर गुंजी में फंसे 13वें दल के 35 कैलास यात्रियों को धारचूला पहुंचाया गया। अभी इस दल के 13 यात्री गुंजी में ही फंसे हैं। इधर यात्रा के लिए धारचूला पहुंचे 16वें दल के 47 यात्रियों को गुंजी व बूंदी में हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया। इसमें मौसम साफ रहने तक 34 यात्री गुंजी पहुंचा दिए गए थे। इसके बाद हेलीकॉप्टर ने 13 यात्रियों को बूंदी के पड़ाव पर उतारा।

वहीं विदेश मंत्रालय ने भी कैलाश यात्रा पर पूरी निगाह बनाए रखने की बात कही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट पर कैलास यात्रियों की स्थिति की पूरी जानकारी साझा करते हुए इस पर नजर बनाए रखने की बात कही है।

 

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे