केदारनाथ श्रद्धालुओं ने रचा कीर्तीमान, रिकॉर्ड 7 लाख 30 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे धाम

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

केदारनाथ श्रद्धालुओं ने रचा कीर्तीमान, रिकॉर्ड 7 लाख 30 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे धाम

रुद्रप्रयाग [उत्तराखंड पोस्ट] इस वर्ष बाबा केदार के श्रद्धालुओं ने नया कीर्तिमान रच दिया। दरअसल इस साल इतिहास में पहली बार सात लाख 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। 29 अप्रैल से 9 नवंबर तक चली बाबा केदार की यात्रा में देश-विदेश के श्रद्धालुओं में पहले दिन से खासा


केदारनाथ श्रद्धालुओं ने रचा कीर्तीमान, रिकॉर्ड 7 लाख 30 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे धाम

रुद्रप्रयाग [उत्तराखंड पोस्ट] इस वर्ष बाबा केदार के श्रद्धालुओं ने नया कीर्तिमान रच दिया। दरअसल इस साल इतिहास में पहली बार सात लाख 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं।

29 अप्रैल से 9 नवंबर तक चली बाबा केदार की यात्रा में देश-विदेश के श्रद्धालुओं में पहले दिन से खासा उत्साह देखने को मिला। कपाट खुलने के दिन ही 25073 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, जो यात्रा इतिहास में एक दिन में दर्शनार्थियों की संख्या का नया रिकॉर्ड बना।

यात्रा ने कारोबार को भी नई रफ्तार दी। यात्रा के पहले माह में केदारघाटी में गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक संचालित होटल, लॉज और रेस्टोरेंट को शत-प्रतिशत बुकिंग मिली। दूसरी तरफ श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को भी यात्राकाल में लगभग 12 करोड़ से अधिक रुपये की आय हुई।

केदारनाथ यात्रा का सात वर्ष का वर्षवार आंकड़ा –

वर्ष        यात्री            

2012        5,83,167        

2013        3,12,201                        

2014        40,833        

2015        1,54,430       

2016        3,09,746        

2017        4,71,235

2018        7,30,456              

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे