AC के बिना भी अपने रूम को रखिए ठंडा-ठंडा, कूल-कूल, जानिए ये तरीके
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) गर्मियां शुरू हो गई हैं। कई बार तो गर्मी के दिनों में घर में लगे कूलर भी ठंडक नहीं दे पाते, जिसके कारण उमस बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं AC महंगा होने के कारण हर कोई इसे अपने घर में नहीं लगा सकता। ऐसे में आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) गर्मियां शुरू हो गई हैं। कई बार तो गर्मी के दिनों में घर में लगे कूलर भी ठंडक नहीं दे पाते, जिसके कारण उमस बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं AC महंगा होने के कारण हर कोई इसे अपने घर में नहीं लगा सकता। ऐसे में आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप AC के बिना भी अपने घर को ठंडा-ठंडा कूल-कूल बना सकते हैं।
अमेरिकी ऊर्जा विभाग का कहना है किसी भी घर या कमरे में खिड़कियां सबसे ज्यादा गर्मी फैलाती हैं। आपको करना क्या है। बस इतना ही कि हर खिड़की को अच्छी तरह ढक कर उसके ऊपर सूती और हल्के शेड के पर्दे लगाने हैं। घर में लगे एग्जॉस्ट का सही इस्तेमाल करना सीखिए। ये अंदर की गर्म हवा को बाहर फेंकते हैं और घर को ठंडा रखते हैं। रात को टेबल फेन को खिड़की की तरफ मुंह करके चला दीजिए, ये बाहर की ठंडी हवा को अंदर खींचेगा। किचन के एग्जॉस्ट को चलाकर रखिए ताकि गर्मी हवा के साथ साथ बाहर निकलती रहे।
अपने घर की छत पर चूने का इस्तेमाल कर आप घर के तापमान को कम कर सकते हैं। चूने को किसी लोहे की बाल्टी में रात भर के लिए भिगोकर रख दीजिए सुबह उसमें फेविकोल मिलाकर छत पर पोत दीजिए,एक बार पुताई करने के बाद 24 घंटे के लिए छोड़ दीजिए और अगले दिन फिर एक बार इसी चूने से छत को पोत दीजिए। मोटा मोटा चूना जब छत पर लग जाएगा तो धूप छत को गर्म नहीं कर पाएगी औऱ छत ठंडी ठंडी कूल कूल रहेगी।
दरवाजे पर खसखस की शीट को टांग दीजिए और इसे गीला कर लीजिए। ये ठंडी हवा देगी। रात को कमरे में किसी बर्तन में बर्फ डालकर रख लीजिए। कुछ ही मिनटो में कमरे का तापमान कम होना शुरू हो जाएगा। कमरे में टेबल फैन लगा है तो उसे चलाकर उसके आगे बर्फ से भरा बर्तन रख दीजिए। फिर देखिए कैसे कमरा कुछ ही मिनटों में शिमला बनता है। कूलर में पानी की टंकी में कुछ आइस क्यूब डाल दें। इससे आपका कूलर एसी का काम करेगा।
आप थर्माकोल की पूरी शीट को छत पर फैलाकर छत को धूप और गर्मी से बचा सकते हैं। कमरे की छत पर सूरज छिपने के बाद पानी का छिड़काव करें। इससे छत की गर्मी बाहर निकलेगी और रात को जब पंखा चलाएंगे तो ठंडी छत से गर्म नहीं बल्कि ठंडी हवा मिलेगी। कमरे की बॉलकनी और कमरे में ही ठंडक करने वाले पौधे लगा सकते हैं। शाम के समय बॉलकनी धो दीजिए। इससे आप ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे