उत्तराखंड | इस कहानी के जरिए किशोर का बीजेपी पर वार, मतदाताओं को भी नहीं छोड़ा!

  1. Home
  2. Loksabha Elections 2019

उत्तराखंड | इस कहानी के जरिए किशोर का बीजेपी पर वार, मतदाताओं को भी नहीं छोड़ा!

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड कांग्रस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अपने एक ट्वीट के जरिए न सिर्फ बिना नाम लिए बीजेपी पर तंज कहा है बल्कि मतदाताओं को भी नहीं छोड़ा है। दरअसल किशोर उपाध्याय ने एक कहानी ट्वीट की है- किशोर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मैं


उत्तराखंड | इस कहानी के जरिए किशोर का बीजेपी पर वार, मतदाताओं को भी नहीं छोड़ा!

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड कांग्रस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अपने एक ट्वीट के जरिए न सिर्फ बिना नाम लिए बीजेपी पर तंज कहा है बल्कि मतदाताओं को भी नहीं छोड़ा है।

दरअसल किशोर उपाध्याय ने एक कहानी ट्वीट की है- किशोर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मैं आपको एक छोटी सी कहानी बताता हूं, एक राजा एक दिन नटों की बस्ती में गया। नट झट से एक डंडे से दूसरे डंडे पर नटी कर रहे थे। राजा ने सोचा ये तो बड़े बहादुर हैं, उसने उन्हें अपनी सेना में भरती कर दिया और अपनी सेना को भंग कर दिया। पड़ोसी राजा को जब यह बात पता चली तो उसने आक्रमण कर दिया। नटों ने बड़ी उछल-कूद की और जब नटों को लगा कि उनके प्राण संकट में हैं तो उनके सरदार ने कहा ‘सटीको’। सारे नट उछलते कूदते भाग गए।

किशोर ने आगे लिखा कि यही हाल 2014 के चुनाव में मतदाता का रहा। बाकी कहानी आप ही पूरी करिए।

जाहिर है किशोर ने इस कहानी के जरिए 2014 में अपने दम पर बहुमत प्राप्त कर सत्ता में आने वाली बीजेपी पर वार किया है बल्कि मतदाताओं के विवेक पर भी सवाल उठाते हुए एक तरह से जनमत का अपमान किया है।

शायद अति उत्साह में यह कहानी शेयर करने वाले किशोर उपाध्याय ये भूल रहे हैं कि आगामी चुनाव में जाना उन्हें जनता के बीच ही है क्योंकि नेताओं के भविष्य का फैसला यही मतदाता करते हैं।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे