सामने आया किशोर का दर्द, कहा- कार्यकर्ताओं को नहीं मिल रहा सम्मान

  1. Home
  2. Dehradun

सामने आया किशोर का दर्द, कहा- कार्यकर्ताओं को नहीं मिल रहा सम्मान

राज्यसभा जाने की आस लगाए बैठे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का सपना पूरा ना होने पर उनका दर्द अब सामने आने लगा है। संगठन को चलाने की जिम्मेदारी संभालने वाले किशोर ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को पत्र लिखकर सरकार, मंत्रिमंडल के सदस्यों और अधिकारियों पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

कार्यकर्ताओं का उत्साह कम हुआ | कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा है कि कतिपय राजनीतिक घटनाओं ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के उत्साह में कमी आई है। विपक्षी भाजपा ने सरकार को गिराने और कांग्रेस को बदनाम करने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन, संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए भाजपा की तमाम शतरंजी चालों को फेल कर दिया।

कार्यकर्ताओं को नहीं मिल रहा सम्मान | किशोर उपाध्याय का कहना है कि पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सरकार से कुछ उम्मीदें होती है। लेकिन, प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते में मैं ऐसा महसूस कर रहा हूं कि सत्ता प्रतिष्ठान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को वो सम्मान नहीं दे रहा हैं, जिसके वह हकदार हैं। उपाध्याय के मुताबिक यदि सरकार और संगठन को बचाना है तो कई कदम उठाने होंगे।

कार्यकर्ताओं को समय दें मुख्यमंत्री | उपाध्याय ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से मांग की है कि वह देहरादून में प्रतिदिन पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को दो घंटे का समय दें। मुख्यमंत्री से कहा है कि मंत्रिमंडल के सहयोगियों और अफसरों को यह सख्त निर्देश जारी किए जाए कि पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों, नेताओं के अलावा जिला, तहसील, ब्लाक स्तरीय नेताओं को यथोचित सम्मान दें।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे