सारे EXIT POLL एक जगह- उत्तराखंड में BJP, कांग्रेस या फिर त्रिशंकु विधानसभा

  1. Home
  2. Uttarakhand

सारे EXIT POLL एक जगह- उत्तराखंड में BJP, कांग्रेस या फिर त्रिशंकु विधानसभा

चुनावी नतीजे से पहले एक्जिट पोल के नतीजों पर नजर डालें तो उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। एक्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि उत्तराखंड में बीजेपी सत्ता में लौट सकती है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost राज्य में बड़े


सारे EXIT POLL एक जगह- उत्तराखंड में BJP, कांग्रेस या फिर त्रिशंकु विधानसभा

चुनावी नतीजे से पहले एक्जिट पोल के नतीजों पर नजर डालें तो उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। एक्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि उत्तराखंड में बीजेपी सत्ता में लौट सकती है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

राज्य में बड़े –बड़े राजनीतिक पंडित भाजपा औऱ कांग्रेस में कांटे की टक्कर बता रहे हैं लेकिन तमाम एक्जिट पोल भाजपा को आसान औऱ बड़ी जीत मिलने का दावा कर रहे हैं। अधिकतर एक्जिट पोल के भाजपा की जीत के दावे के बीच सी वोटर का एक्जिट पोल कह रहा है कि उत्तराखंड में त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है।

सारे EXIT POLL एक जगह- उत्तराखंड में BJP, कांग्रेस या फिर त्रिशंकु विधानसभा

नीचे जानिए किस एक्जिट पोल में कौन आगे है –

एबीपी न्यूज | एबीपी न्यूज के एक्जिट पोल में उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत मिल सकता है। पोल के मुताबिक भाजपा को राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 34 से 42 सीटों पर जीत मिल सकती है जब्कि कांग्रेस 23 से 29 सीटों पर सिमट सकती है। वहीं अन्य दलों को 3 से  सीटें मिलने की बात कही गई है।

टुडेज चाणक्य | टुडेज चाणक्य के एक्जिट पोल में भाजपा को उत्तराखंड में बड़ी जीत मिलने की बात कही गई है। पोल के मुताबिक भाजपा राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 53 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है, वहीं कांग्रेसस महज 15 सीटों पर सिमट सकती है जबकि अन्य के खाते में सिर्फ दो सीटें आ सकती हैं।

एक्सिस | एक्सिस के एक्जिट पोल में भी भाजपा को उत्तराखंड में बड़ी जीत मिलने का दावा किया गया है। पोल के अनुसार भाजपा 70 विधानसभा सीटों में से 49 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है जबकि कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों तक सिमट सकती है। वहीं अन्य के खाते में 4 सीटें जा सकती हैं।

आज तक | आजतक के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 46 से 53 सीटों के साथ बीड़ी जीत मिल सकती है। वहीं कांग्रेस 12 से 21 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाएगी। जबकि अन्य के खाते में 1 या 2 सीटें ही आने की संभावना है।

C वोटर | सी वोटर के एक्जिट पोल में उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर की बात कही गई है। पोल के मुताबिक राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा और कांग्रेस दोनों को 32-32 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में 6 सीटें जा सकती हैं।

गौरतलब है कि उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था और इसमें 74 लाख से ज्यादा मतदाता चुनाव में खड़े 628 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद की थी। कर्णप्रयाग सीट पर 12 फरवरी को बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप कान्वासी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के कारण मतदान स्थगित किया गया था, यहां पर 9 मार्च को वोटिंग हुई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे