उत्तराखंड | पर्यटकों की पहली पसंद है लैंसडाउन, जन्नत से कम नहीं है ये जगह

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

उत्तराखंड | पर्यटकों की पहली पसंद है लैंसडाउन, जन्नत से कम नहीं है ये जगह

लैंसडाउन (उत्तराखंड पोस्ट) प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरती में उत्तराखंड का कोई जवाब नहीं। अगर आप हिल स्टेशन जाना चाहते हैं लेकिन भीड़-भाड़ से बचना चाहते हैं तो उत्तराखंड का जन्नत कहे जाने वाले लैंसडाउन चले आइए। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पास बसा है एक छोटा सा शहर लैंसडाउन। ये पिछले कुछ सालों में देश विदेश से


उत्तराखंड | पर्यटकों की पहली पसंद है लैंसडाउन, जन्नत से कम नहीं है ये जगह

लैंसडाउन (उत्तराखंड पोस्ट) प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरती में उत्तराखंड का कोई जवाब नहीं। अगर आप हिल स्टेशन जाना चाहते हैं लेकिन भीड़-भाड़ से बचना चाहते हैं तो उत्तराखंड का जन्नत कहे जाने वाले लैंसडाउन चले आइए।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पास बसा है एक छोटा सा शहर लैंसडाउन। ये पिछले कुछ सालों में देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के बीच काफी मशहूर हुआ है।

यहां पहुंचने में देश की राजधानी दिल्ली से सिर्फ 6 से 7 घंटे का समय लगता है। बाई रोड अगर आप ना जाना चाहें तो सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन है कोटद्वार। जैसे जेसे आप कोटद्वार स्टेशन के नज़दीक पहुंचते जाएंगे प्रकृति की सुंदरता मन मोहने लगेगी। कोटद्वार से लैंसडाउन की दूरी लगभग 40 किलोमीटर हैं और इसके लिए समय समय पर बस उपलब्ध है।

1706 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लैंसडाउन भारत के सबसे शांत पहाड़ी स्थलों में से एक है। चारों तरफ ये चीड़ और देवदार के जंगलों से घिरा है। लैंसडाउन का मौसम गर्मियों में तो सुहाना रहता ही है पर आप चाहें तो किसी भी मौसम यहां ट्रैवेल का प्लान बना सकते हैं।

यहां खास है दरवान सिंह संग्रहालय… ये एक वॉर म्यूजियम है जो शहर के बीचों-बीच स्थित है। ये संग्रहालय भारतीय सेना द्वारा प्रबंधित डिफेंस बिल्डिंग है। दरवान सिंह संग्रहालय में सेना के गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट द्वारा लड़े गए युद्धों के यादगार संग्रहों को प्रदर्शित किया गया है। इस म्यूजियम में ऐतिहासिक वस्तुओं और कलाकृतियों का एक अच्छा संग्रह मौजूद है।

उत्तराखंड | पर्यटकों की पहली पसंद है लैंसडाउन, जन्नत से कम नहीं है ये जगह

इसके अलावा टिप एन टॉप और स्नो व्यू प्वाइंट पर जाना ना भूलें…अगर आप बर्फ से ढकी पहाड़ियों के रोमांचक दृश्यों को देखना चाहते हैं तो लैंसडाउन के टिप एन टॉप और स्नो व्यू प्वाइंट जरूर आएं। आप यहां से चौखम्बा और त्रिशूल की बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाओ को आसानी से देख सकते हैं। टिप एन टॉप को टिफिन टॉप के नाम से भी जाना जाता है। यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त देखने लायक होता है।

इसके अलावा यहां पहुंचकर संतोषी माता मंदिर में ज़रूर करें दर्शन… यह मंदिर पहाड़ी जड़ी-बूटियों से घिरा हुआ है…मंदिर तक पहुंचने के लिए मेन मार्केट से लगभग आधा घंटे का समय लगता है। हिन्दू आस्था का ये बड़ा केंद्र इस पूरे इलाके को पवित्र करता है।

रुकने के लिए यहां सबसे बेहतर जगह है टिप एंड टॉप रिसॉर्ट…ये आरामदायक रिसॉर्ट हरी भरी पहाड़ियों से घिरा है…टिप एन टॉप व्यू प्वाइंट और म्यूजियम से काफी करीब है ये रिसॉर्ट…सबसे खास है यहां का वुडेन कॉटेज। तो छुट्टियों में घूमने का प्लान है तो चले आइए लैंसडाउन।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे