राशिफल | शानदार रहेगा इन राशियों का आज का दिन, होंगे आर्थिक फायदे

  1. Home
  2. Dehradun

राशिफल | शानदार रहेगा इन राशियों का आज का दिन, होंगे आर्थिक फायदे

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आइए जानते है कैसा रहेगा आपका आज का दिन- मेष : आज आपको भाई का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप जीवनसाथी केसाथ मिलकर धार्मिक काम में सहयोग दे सकते हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज किसी कंपनी से


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आइए जानते है कैसा रहेगा आपका आज का दिन-

मेष : आज आपको भाई का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप जीवनसाथी केसाथ मिलकर धार्मिक काम में सहयोग दे सकते हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज किसी कंपनी से ऑफर मिल सकता है।

वृष : आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। इस राशि के जिन लोगों का इलेक्ट्रॉनिक्स का बिजनेस है, उन्हें आज अधिक मुनाफा होगा। आपको दाम्पत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। बच्चों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन : धन की स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परन्तु कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

कर्क : मन अशान्त रहेगा। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

सिंह : पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आप रोमांटिक ख़यालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे।

कन्या : कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है।

तुला : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ पाने के लिये थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी बात को लेकर मन में बेचैनी हो सकती है। आज सोच- समझकर ही कोई बड़ा कदम उठाएं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृश्र्चिक : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज अपने काम के लिये तारीफ मिल सकती है। आज किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। समाज में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में सफलता मिल सकती है।

धनु : नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय बढ़ेगी।

मकर : वाणी में सौम्यता तो रहेगी,परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। माता का स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कुंभ : वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। परिवार के सदस्यों की मदद करने के लिए अपने खाली समय का सदुपयोग करें।

मीन : आज आर्थिक लाभ की दृष्टि से किये गये प्रयास सफल हो सकते हैं। माता- पिता का सहयोग प्राप्त होने का योग है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे