एक साल में मुख्यमंत्री ने की 1186 घोषणाएं, जानिए कितनी हुई पूरी

  1. Home
  2. Dehradun

एक साल में मुख्यमंत्री ने की 1186 घोषणाएं, जानिए कितनी हुई पूरी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को जनहित से जुडी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर जनता को मिले यह भी अधिकाररियों को सुनिश्चित करना चाहिए। बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री द्वारा गत वर्ष विभिन्न विभागो के अन्तर्गत की


एक साल में मुख्यमंत्री ने की 1186 घोषणाएं, जानिए कितनी हुई पूरी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को जनहित से जुडी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर जनता को मिले यह भी अधिकाररियों को सुनिश्चित करना चाहिए।

बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री द्वारा गत वर्ष विभिन्न विभागो के अन्तर्गत की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की विभाग वार समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि अब सभी विभागो को वित्तीय स्वीकृतियां जारी की जा चुकी हैं। अतः लम्बित योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से किया जाये।

एक साल में मुख्यमंत्री ने की 1186 घोषणाएं, जानिए कितनी हुई पूरी

सचिव वित्त अमित नेगी ने विभाग वार घोषणाओं के क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष मुख्यमंत्री द्वारा 1186 घोषणायें की गई जिसके विपरीत 443 घोषणायें पूर्ण हो चुकी है तथा शेष में कार्यवाही गतिमान है।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे