जानिए PM मोदी ने यूपी में किस ‘SCAM’ का किया खुलासा ?

  1. Home
  2. Country

जानिए PM मोदी ने यूपी में किस ‘SCAM’ का किया खुलासा ?

मेरठ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक स्कैम (SCAM) का जिक्र किया। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लड़ाई तो स्कैम से है। स्कैम का मतलब उन्होंने कहा कि S


जानिए PM मोदी ने यूपी में किस ‘SCAM’ का किया खुलासा ?

मेरठ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक स्कैम (SCAM) का जिक्र किया। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost
मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लड़ाई तो स्कैम से है। स्कैम का मतलब उन्होंने कहा कि S फॉर समाजवादी पार्टी, C फॉर कांग्रेस, A फॉर अखिलेश तथा M फॉर मायावती।

मोदी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना। कहा जो खुद को नहीं बचा सकते वह प्रदेश को क्या बचाएंगे। चुनाव स्कैम घोटाले के खिलाफ भाजपा की लड़ाई है। मित्रों आपको स्कैम चाहिए या यूपी का विकास चाहिए। स्कैम चाहिए कि नौजवानों को रोजगार चाहिए। मोदी ने बताया स्कैम का फुल फार्म। एस से समाजवादी पार्टी, सी से कांग्रेस, ए से अखिलेश व एम से मायावती।मैं आज आपसे आग्रह करने आया हूं कि उत्तर प्रदेश में जो ये SCAM का खेल चल रहा है उसको आप जड़ से उखाड़ फेंकेगे।

जानिए PM मोदी ने यूपी में किस ‘SCAM’ का किया खुलासा ?

मोदी ने भाषण में मेरठ के उदयोग व खेल इंडस्ट्री को भी छुआ। मैं प्रदेश से भ्रष्टाचारियों को भगाना चाहता हूं। सपा ने माफियाओं को टिकट दिए। दो महीने पहले जिनको उन्होंने खनन माफिया कहा उनको सपा को टिकेट क्यों देनी पड़ी, इनके इरादे नेक नहीं हैं। उत्तर प्रदेश की सपा सरकार बीमारों और उनकी बीमारी को भी वोट बैंक की तराजू से तोलती आ रही है।

ओपिनियन पोल | उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार, मिल सकती हैं इतनी सीटें !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा उत्तर प्रदेश की सरकार हर चीज को वोट बैंक से तौलती रही है। यहां गरीबों को सही से इलाज भी नहीं मिल पा रहा। अमृत योजना के तहत सात हजार दो सौ करोड़ दिए गए लेकिन चार सौ करोड़ ही खर्च किया। इन्हें पाई पाई के हिसाब का डर था। अखिलेश सरकार ने जनता के साथ धोखा किया। यह सरकार विकास में बाधक है इसे हटाना होगा। स्वच्छ प्रदेश के साथ ही स्वच्छ मेरठ के लिए भी हामी भरवाई। सफाई अभियान के लिए प्रदेश सरकार को साढ़े नौ सौ करोड़ रुपये दिए। ये चालीस करोड़ रुपये भी खर्च नहीं कर सके। ये परिवारवाद में ही उलझे रहे। दिल्ली सरकार प्रदेश की स्थिति बदलने के लिए हर तरह तैयार है। उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलना है तो पहले यहां की सरकार बदलो। सभी का अपना घर होना चाहिए। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए की सभी वर्ग सुकून से रहें। 2022 तक सभी के पास अपना घर होगा, यह मेरा सपना है। मुझे मोहल्ले की कुश्ती नहीं बड़े बड़े भ्रष्टाचारियों से लड़ना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हमने सेवानिवृत्त फौजियों को वन रैंक वन पेंशन दिया। मैंने सीमा पर तैनात फौजियों से बात की उनके इरादे जानने की कोशिश की। जब हमारी फौज ने सिर्जिकल स्ट्राइक की तो दुनिया के कई देश अध्ययन कर रहे कि यह कैसे हुआ। हमने पाकिस्तान की धरती पर जाकर पाई-पाई का हिसाब चुकता कर दिया। मैंने देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। एक सरदार सैनिक मेरे पास आए और अपनी परेशानी बताई। कहा कि सेवानिवृत्त से पहले मेरी एक इच्छा है कि मुझे भी पाक की सीमा में डयूटी दे दो और एक और सर्जिकल स्ट्राइक करवा दो। देश का दुर्भाग्य देखिए कि कुछ ओछी राजनीति करने वाले सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाने लगे। उन्हें मलाल था कि मेरे सभी जवान सही सलामत वापस आए, क्या ऐसे लोगों को देश में राजनीति करने का हक है। राजनीति का स्तर बहुत गिर चुका है। मैं मेरठ की धरती पर अनुरोध करने आया हूं कि प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाना है। माताओं बहनों को सुरक्षा व नौजवानों को रोजगार देना है इसलिए उत्तर प्रदेश में परिवर्तन जरूरी है। उत्तर प्रदेश के चुनाव में कुछ लोग बहुत परेशान हैं। टिकट के बदले करोड़ों लिए थे। उनके कमरे नोटों से भरे थे। नोटबंदी से वे बौखला गए। कांग्रेस जवाब दे कि उनके मंत्री के घर डेढ़ सौ करोड़ पकडे गए। आखिर यह रुपये कहां से आए। लूटा गया रुपया निकलना चाहिए। ये बेईमानी का पैसा गरीबों के काम आना चाहिए। ये पैसे वाले मेरे दुश्मन बन जाएंगे यह मुझे उसी दिन पता था जब नोटबंदी की घोषणा की थी। मोदी ने कहा कि भ्रष्चाचार के खिलाफ मुझे आपका साथ चाहिए। जब तक मैं हूं चैन से नहीं बैठूंगा और लुटेरों को भी चैन से नहीं बैठने दूंगा।

मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुझे आपका साथ चाहिए। जब तक मैं हूं चैन से नहीं बैठूंगा और लुटेरों को भी चैन से नहीं बैठने दूंगा। बजट पर किसानों का पूरा ध्यान रखा। जनता को लूटने वालों को जवाब देना ही पड़ेगा। छोटे व्यापारियों को पेरशान करने का हक अधिकारियों को नहीं है। मुझे बड़े बेईमानों से लड़ना है। मुझे मोहल्ले की कुश्ती नहीं बड़े बड़े भ्रष्टाचारियों से लड़ना है। उत्तर प्रदेश को बचाने व बनाने के लिए आशीर्वाद दीजिए। भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाइए।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे